Health Tips: रात में नहीं खानी चाहिए आपको ये चीजें, हो सकती हैं आपके लिए खतरनाक
Rajasthankhabre Hindi June 16, 2025 07:42 PM

इंटरनेट डेस्क। आप रात में डिनर करते हैं और अच्छा और हेल्दी खाना खाते है। लेकिन क्या आपको पता हैं की आपको रात में डिनर के साथ में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर नहीं तो फिर आज हम आपको बताएंगे की आपको डिनर में क्या नहीं खाना चाहिए। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जो सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं, लेकिन इन्हें रात में खाना नुकसानदेह हो सकता है।

पालक
पालक आयरन, कैल्शियम और फाइबर का अच्छा सोर्स है, लेकिन रात में इसे खाने से बचना चाहिए। पालक में ऑक्सालेट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी स्टोन का कारण बन सकता है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर रात में पचने में मुश्किल पैदा कर सकता है।

कच्चा खीरा या चुकंदर
आपको रात में कच्चा खीरा और चुकंदर नहीं खाना चाहिए। इनमें पानी की मात्रा भरपूर होती है जो डिहाइड्रेशन दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन रात में इन्हें खाने से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।

pc- NBC news

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.