LIVE: सीवान में पीएम मोदी बोले, जंगलराज का सफाया, समृद्ध बिहार का निर्माण
Webdunia Hindi June 20, 2025 08:42 PM

Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सीवान को वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जंगलराज का सफाया हो गया है अब समृद्ध बिहार का निर्माण हो रहा है। पल पल की जानकारी... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। बिहार के सिवान को वे कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। ओडिशा के भुवनेश्वर में करेंगे रोडशो।

ईरान और इजरायल में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो हफ्तों में ईरान पर सैन्य कार्रवाई को लेकर फैसला लेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हवाले से कहा, इस तथ्य के आधार पर कि निकट भविष्य में ईरान के साथ बातचीत होने या न होने की पर्याप्त संभावना है, मैं अगले दो सप्ताह के भीतर अपना निर्णय लूंगा।

गौरतलब है कि वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमला करने की योजना का समर्थन कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी अंतिम आदेश नहीं दिया है। वह देखना चाहते हैं कि क्या ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम रोकता है या नहीं। नासा ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन के प्रक्षेपण को स्थगित कर दिया है। हालांकि नासा ने नई तारीख का एलान भी अभी नहीं किया है।

-ईरान के लवीजान में इजराइल का हमला, मीडिया खबरों में दावा किया जा रहा है कि खामेनेई का बंकर भी इसी इलाके में है।

-अमेरिका ने आशंका जताई, अगले 15 दिन में परमाणु बम बना सकता है इजराइल।

एअर इंडिया ने 4 अंतरराष्ट्रीय सेवाओं सहित 8 उड़ानें रद्द कीं। जिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया गया है, उनमें दुबई से चेन्नई के लिए एआई906, दिल्ली से मेलबर्न के लिए एआई308, मेलबर्न से दिल्ली के लिए एआई309 और दुबई से हैदराबाद के लिए एआई2204 शामिल हैं।

एअर इंडिया ने कहा कि चार घरेलू उड़ानें - पुणे से दिल्ली के लिए एआई874, अहमदाबाद से दिल्ली के लिए एआई456, हैदराबाद से मुंबई के लिए एआई-2872 और चेन्नई से मुंबई के लिए एआई571 - रद्द कर दी गई हैं।

मदुरै जा रहे इंडिगो के विमान में शुक्रवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद उसे वापस यहां लाया गया। विमान में करीब 68 यात्री सवार थे। विमान बाद में यहां सुरक्षित उतरा और सभी यात्रियों को उचित सुरक्षा उपायों के साथ विमान से उतार लिया गया।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जंगलराज का सफाया हो गया है अब समृद्ध बिहार का निर्माण हो रहा है।

-आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। इस दौरे में मेरी दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई। सारे नेता, भारत की तेज प्रगति से बहुत प्रभावित हैं। वो भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं।

-इसमें बिहार की निश्चित तौर पर बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।

-बिहार विकास की पटरी पर। मुझे बिहार के लिए बहुत कुछ करना है।

-बिहार में छोटे छोटे शहरों में नए स्टार्टअप खुल रहे हैं।


-प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपने मिलकर बिहार से जंगलराज का सफाया किया है। यहां के हमारे नौजवानों ने तो 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कथाओं में ही सुनी है। उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी।

-उन्होंने कहा कि जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया। उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था। पंजे और लालटेन ने बिहार को लूटा। उसके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.