Viral Video: मेट्रो महिला कोच में अचानक घुस गया सांप, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा जानकर ही उड़ जाएंगे होश
Varsha Saini June 21, 2025 01:05 PM

दिल्ली मेट्रो, मुंबई मेट्रो, लखनऊ मेट्रो जैसे कई शहरों में मेट्रो का सफर आम लोगों के लिए आरामदायक और सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, अगर इतनी सुरक्षित मेट्रो में अचानक सांप घुस जाए तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ एक मेट्रो ट्रेन में और इसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मेट्रो के महिला कोच में अचानक सांप घुस गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। महिला यात्रियों में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह रही कि कुछ महिलाएं डर के मारे चीखने लगीं, जबकि कुछ ने अपनी सीट पर चढ़कर जान बचाने की कोशिश की। 


वीडियो में दिख रहा है कि कोच में मौजूद कई महिलाएं सांप को देखकर इतनी डर गई कि कुछ ने उस पर चप्पल फेंकने की कोशिश की, जबकि कुछ एक-दूसरे को पकड़कर खड़ी रहीं। वीडियो के कैप्शन से समझा जा सकता है कि यह घटना दिल्ली मेट्रो सिटी मेट्रो की है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल हो रहे वीडियो में कोई स्पष्ट स्थानीय संकेत या स्टेशन का नाम नहीं दिख रहा है। इसलिए यह कहना संभव नहीं है कि यह घटना दिल्ली, मुंबई, कोलकाता या लखनऊ किस मेट्रो की है। 

मेट्रो प्रशासन ने अभी तक इस वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। मेट्रो में सांप का यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। जहां कुछ जगहों पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए मजेदार मीम्स शेयर किए हैं, वहीं कुछ ने मेट्रो प्रशासन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने कमेंट में कहा, "अगर सुरक्षित माने जाने वाले मेट्रो में सांप घुस जाए तो रिक्शा और बसें ही बेहतर हैं!" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "कोई भी आम यात्री इस महिला की तरह ही डरा हुआ होता। तत्काल समाधान की जरूरत है।"

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.