(News), भुवनेश्वर: ओडिशा के बालासोर जिले में सुवर्णरेखा नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण 50,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं। प्रशासन के मुताबिक बलियापाल, भोगराई, बस्ता और जलेश्वर अधिसूचित क्षेत्र परिषद (एनएसी) के तीन ब्लॉक में 17 ग्राम पंचायत क्षेत्र अचानक आई बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों बताया कि प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्यों जुट गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ संभावित व निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने और स्थिति बिगड़ने पर नजदीकी चक्रवात आश्रयों में जाने के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।