MP, UP और बिहार की राजधानी को जोड़ने हेतु जल्द मिलेगी 2 वंदे भारत ट्रेन की सौगात, इस प्रकार रहेगा रूट
Rahul Mishra (CEO) June 24, 2025 03:26 AM

Vande Bharat Train: ट्रेन यात्रियों को रेलवे विभाग जल्द ही  बड़ी सौगात देने जा रहा है। रेलवे विभाग द्वारा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बिहार की राजधानी पटना को आपस में जोड़ने हेतु वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने हेतु तैयारी की जा रही है। रेलवे विभाग देश की तीन राजधानियों को आपस में जोड़ने के लिए जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है।  रेलवे विभाग के इस फैसले के बाद मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन के रूप में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 

ट्रेन यात्रियों का सफर होगा आसान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, बिहार की राजधानी पटना और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वंदे भारत स्लीपर के जरिए जुड़ने से ट्रेन यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जल्द ही भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रेलवे विभाग दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। मध्य प्रदेश राज्य की ट्रेन यात्रियों के लिए रेलवे विभाग की घोषणा को बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है। 

इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

रेलवे विभाग द्वारा देश के तीन बड़े राज्यों की राजधानी को आपस में जोड़ने हेतु शुरू की जा रही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
लखनऊ और पटना के बीच दौड़ेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से ट्रेन यात्रियों का भोपाल, पटना और लखनऊ का सफर काफी आसान होने के साथ समय भी कम हो जाएगा।

भोपाल से  पटना और लखनऊ का सफल होगा आसान 

रेलवे विभाग द्वारा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने के बाद देश के हृदय स्थल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लखनऊ और पटना के बीच सफर आसान हो जाएगा। इस रुट पर भोपाल से हर रोज बड़ी संख्या में ट्रेन यात्री सफर करते हैं।  वर्तमान में ट्रेन यात्रियों के सफर के मुकाबले  उन्हें ट्रेन की बेहतर कनेक्टिविटी नहीं मिल रही है। लेकिन वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने के बाद यात्रियों की ट्रेन कनेक्टिविटी की समस्या दूर हो जाएगी। 
 
भोपाल और पटना के बीच में वर्तमान में चल रही है मात्र एक ट्रेन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पटना के बीच सिर्फ एक ट्रेन अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस (19483) सप्ताह में 7 दिन चल रही है। लेकिन इस रूट पर यात्रियों का दबाव अधिक है। यह ट्रेन 18 से 20 घंटे में लगभग 1000 किलोमीटर का सफर तय कर बिहार की राजधानी पटना पहुंचती है। 

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.