Health: आसपास भी नहीं भटकेंगी कोई बीमारी, बाबा रामदेव ने बताएं हैं ये गजब के नुस्खे, एक बार जरूर आजमाएं
JournalIndia Hindi June 24, 2025 06:42 PM

pc: newsnationtv

आज कल की हमारी लाइफस्टाइल के कारण हम अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं। अनहेल्दी खाना, तनाव, काम आदि के चलते कई तरह की परेशानियां आती है और बिमारियों का भी खतरा रहता है। क्योकिं लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारे दिल और दिमाग पर पड़ता है। लेकिन कुछ आयुर्वेदिक उपायों से ना केवल दिमाग को तेज बनाया जा सकता है बल्कि हम बिमारियों से भी बचे रह सकते हैं। योग गुरु बाबा रामदेव ने दिमाग को तेज बनाने के लिए कई उपाय बताए हैं।

ब्राह्मी और शंखपुष्पी औषधि का सेवन

शंखपुष्पी का वैज्ञानिक नाम कॉन्वोल्वुलस प्लुरिकाउलिस है। ये इम्युनिटी को बढ़ा कर कई तरह की बीमारयों से हमको बचाती है। बाबा रामदेव के मुताबिक, ब्राह्मी और शंखपुष्पी सिरप या पाउडर का सेवन एक गिलास गुनगुने दूध या पानी में करना चाहिए। इनके सेवन से थकान, तनाव और भूलने की समस्या को दूर करने में मदद करती हैं.

pc: ABP News

पूरी नींद लें
हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना भी जरूरी है। इस दौरान दिमाग को रेस्ट मिलता है और वह अनावश्यक सूचनाओं को छांटता है, जिससे याददाश्त बेहतर होती है। इसके अलावा रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने से भी याददाश्त बेहतर होती है।

अनुलोम-विलोम
बाबा रामदेव के अनुसार, रोजाना 10-15 मिनट अनुलोम-विलोम और कपालभाति प्राणायाम करने से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और न्यूरॉन्स एक्टिव हो जाते हैं।

PC: Amar ujala

देसी घी
देसी घी हमारे शरीर के लिए अच्छा है ये बात तो आप जानतेहोंगे। ये दिमाग के लिए भी काफी असरदार है। यह मस्तिष्क तंतुओं को पोषण देता है और नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाता है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.