व्यापारी श्री सम्मान से राज्य मंत्री कपिल देव ने किया व्यापारियों को सम्मानित
Udaipur Kiran Hindi June 26, 2025 01:42 AM

सुल्तानपुर, 25 जून (Udaipur Kiran) । उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ भेंट वार्ता के दौरान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल (व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमिता विभाग ) ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर व्यापारी श्री सम्मान से व्यापारी समाज की लड़ाई लड़ने वाले बुजुर्ग व्यापारी नेताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री आलोक कुमार आर्य के निवास पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां के साथ-साथ व्यापारियों की समस्या पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने स्थानीय समस्याओं पर प्राप्त ज्ञापन पर सरकार के समक्ष विषय रखने का आश्वासन दिया तथा हर समय व्यापारियों की मदद करने का संकल्प दोहराया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान हुआ । इस अवसर पर व्यापारी श्री सम्मान से व्यापारी समाज की लड़ाई लड़ने वाले बुजुर्ग व्यापारी नेताओं का अंग वस्त्र पहनाकर क्रमशः गोवर्धन दास कनोडिया , सुंदरलाल टंडन , सुभाष कपूर कामता प्रसाद कसौधन राम सुमेर गुप्ता, रविंद्र भालोठिया , वंश राज बारी एवं अर्जुन प्रसाद बारी आदि का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन संजय कसौधन ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष यशअग्रहरि , जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेठ, युवा जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा ,नगर उपाध्यक्ष मुन्ना सोनी, नगर मंत्री अनुज सोनी अशोक गुप्ता बृजेश कसौधन, मनोज कसौधन महेश कसौधन चार्टर्ड अकाउंटेंट शिवम कसौधन आदि उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्ता

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.