मां के नाम एक पेड़ लगाना है : भाजपा जिलाध्यक्ष
Udaipur Kiran Hindi June 30, 2025 03:42 AM

देवरिया, 29 जून (Udaipur Kiran) । भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने रविवार काे कहा कि एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। उन्हाेंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भुजौली कालोनी के बूथ संख्या 253 पर फलदार वृक्ष लगाते हुए अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के साथ ही डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम एक पेड़ लगाना और एक स्थाई स्मृति बनाना है। यह न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे व अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। अभियान के जिला सह संयोजक आनंद प्रकाश शाही ने कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार है। इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस अभियान में सभी को आगे आकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। इस दौरान भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद चौरसिया, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक मिश्रा, मनीष मल्ल, शीतल गुप्ता, अज्जू वारसी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / ज्योति पाठक

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.