बरसाती कीड़ों को भगाने के क्या उपाय हैं? यहां जानिए कीट-पतंगों को घर से बाहर निकालने का सबसे आसान तरीका
Newshimachali Hindi July 02, 2025 01:42 PM

Barsati kide kaise bhagaye: बारिश अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आती है। बरसात के साथ एक तरफ गंदगी बढ़ जाती है वहीं दूसरी तरफ बरसाती उड़ने वाले लाइट के कीड़े भी एकदम से निकलना शुरू कर देते हैं।

लाइट जलाते ही ये कीड़े घर में घुसना शुरू कर देते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत होती है किचन में। जहां खाना बनाते समय इनसे बहुत बच के रहना पड़ता है।

क्योंकि ये खाने में गिर सकते हैं, इससे पूरा खाना खराब हो सकता है। डर की वजह से लोग बारिश में दरवाजे या खिड़की तक नहीं खोल पाते हैं। लेकिन जरा सी लाइट जलाते या खिड़की या दरवाजे खोलने पर इन कीट-पतंगों की फौज घर में घुसने लगती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो यहां हम आपको बरसाती कीड़ों को भगाने के उपाय बताने वाले हैं। जो इस बार मानसून में आपके बहुत काम आने वाले हैं।

बारिश में कीड़े कैसे भगाएं ? (How to get rid of light insects in rainy season)

बाहर की लाइट जलाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में बरसाती कीड़े न आए्ं तो आपको शाम होते ही सबसे पहले घर के बाहर लाइट जला देनी चाहिए। ऐसा करने से कीड़े ज्यादातर बाहर ही रहेंगे। अगर आपने पहले घर के अंदर की लाइट जलाई और बाहर अंधेरा होगा तो सारे कीड़े अंदर आ जाएंगे।

लहसुन का घोल

बरसाती कीड़ों को भगाने के लिए आप लहसुन के घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए लहसुन के रस और पानी को 1:6 के अनुपात में मिलाएं। इसके बाद इसे घर में लगी लाइटों के आसपास छिड़क दें। इसकी गंध से कीड़े लाइट के आसपास नहीं आएंगे।

नीम का तेल

बारिश के दिनों में निकलने वाले कीड़ों को नीम के तेल के जरिए भी दूर रखा जा सकता है। इसके लिए आप घर में जहां भी कीड़े नजर आएं वहां नीम के तेल को छिड़क दें। या फिर आप नीम की पत्तियों को जलाकर इसका धुआं भी कर सकते हैं।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.