बैंक अवकाश सूची: जुलाई 2025 का दूसरा सप्ताह बैंक ग्राहकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. यदि आपने इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी कार्य प्लान किया है, तो अब सतर्क हो जाइए. 12 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक कुल 7 दिन बैंक बंद रहेंगे. इस दौरान सिर्फ दो दिन ही बैंकिंग कार्य संभव हो पाएंगे, जिससे लंबी कतारें और विलंब की स्थिति बन सकती है.
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) हर महीने बैंकों की छुट्टियों की एक आधिकारिक लिस्ट जारी करता है. जुलाई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में कई राज्यों में स्थानीय पर्व और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे. इन छुट्टियों का प्रभाव सरकारी और निजी दोनों बैंकों पर पड़ेगा. हालांकि, यह ध्यान दें कि सभी छुट्टियां पूरे देश में समान रूप से लागू नहीं होतीं.
आइए जानते हैं जुलाई के उन 7 दिनों की पूरी लिस्ट, जब देश के अलग-अलग क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे:
तारीख स्थान/जोन कारण
तारीख | स्थान/जोन | कारण |
---|---|---|
12 जुलाई 2025 | सभी राज्य | दूसरा शनिवार (मासिक बंद) |
13 जुलाई 2025 | सभी राज्य | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
14 जुलाई 2025 | शिलांग | बेह देइनख्लाम उत्सव |
16 जुलाई 2025 | देहरादून | हरेला पर्व |
17 जुलाई 2025 | शिलांग | यू तिरोट सिंह डेथ एनिवर्सरी |
19 जुलाई 2025 | अगरतला | केर पूजा |
20 जुलाई 2025 | सभी राज्य | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
इस पूरी अवधि में बैंक केवल 15 जुलाई (मंगलवार) और 18 जुलाई (शुक्रवार) को ही खुलेंगे. बाकी सभी दिन किसी न किसी कारण से छुट्टियों के दायरे में रहेंगे. ऐसे में अगर आपको कैश जमा, निकासी, डिमांड ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट या किसी अन्य बैंकिंग सेवा के लिए शाखा जाना है, तो समय रहते काम निपटा लें.
अच्छी बात ये है कि UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, IMPS और RTGS जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी. आप इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए:
कुछ बैंकिंग सेवाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें डिजिटल मोड से नहीं किया जा सकता, जैसे:
ध्यान देने वाली बात ये भी है कि 26 जुलाई को चौथा शनिवार और 27 जुलाई को रविवार है. यानी महीने के चौथे सप्ताह में भी लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, 28 जुलाई को गंगटोक (सिक्किम) में द्रुक्पा त्शे-झी पर्व की छुट्टी है.