Crime News: पहले पति की हत्या फिर जेल से बाहर आते ही ससुर को लगा दिया ठिकाने, 2 प्रमियों के साथ रचा रही थी..
Varsha Saini August 16, 2025 03:05 PM

इंटरनेट डेस्क। यूपी के आगरा के कटारा क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां  पति की हत्यारोपित पत्नी ने फोन कर ससुर को बुलाया और बाजरे के खेत में प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से गुरुवार सुबह आरोपित प्रेमी ने ही खेत में वृद्ध का शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद दोनों आरोपित फरार हो गए। राजवीर सिंह की हत्या उनकी ही पुत्रवधू बबली ने अपने प्रेमी प्रेम सिंह के साथ मिलकर कर दी। 

बुलाया था खेत पर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो फोन कर खेत पर बुलाया था और यहां पहले से मौजूद प्रेम सिंह व बबली ने बाजरे के खेत में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वृद्ध की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सिर पर भी किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया। वृद्ध की हत्या प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर की गई। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने पुत्रवधू व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

जेल में प्यार चढ़ा परवान
वृद्ध की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस के सामने चौंकाने वाले सच सामने आया है। पति की हत्या के मामले में जेल गई बबली के प्रेम संबंध प्रेम सिंह से जेल में परवान चढ़े। मृतक राजवीर सिंह के दो पुत्र थे। बड़ा बेटा राजू की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। छोटा बेटा हरिओम उर्फ करुआ की वर्ष 2019 में हत्या कर शव टेढ़ी बगिया आगरा के पास यमुना में फेंक दिया गया था। हरिओम की हत्या में शामिल पत्नी बबली को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जेल में बबली के साथ सुखदेवी नाम की महिला भी निरुद्ध थी। सुखदेवी प्रेम सिंह को जानती थी। सुखदेवी और प्रेम सिंह की जमानत पहले हो चुकी थी। सुखदेवी ने जेल में ले जाकर प्रेम सिंह की मुलाकात बबली से कराई थी। प्रेमसिंह ने बबली के सामने शर्त रखी कि अगर वह उसकी पत्नी बनकर उसके साथ रहे तो वह उसकी जमानत करवा देगा। बबली ने यह शर्त मान ली और प्रेमसिंह ने ही उसकी जमानत कराई थी। इससे पहले तीन नवंबर 2019 को बबली ने अपने पहले प्रेमी दहतोरा में रहने वाले कमल उर्फ करन के साथ मिलकर प्रेम संबंध का विरोध करने पर पति हरिओम की हत्या की थी। 

pc- mediahelpingmedia.org

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.