आशा नेगी का 36वां जन्मदिन: जानें उनके जीवन की खास बातें
Stressbuster Hindi August 24, 2025 12:42 AM
आशा नेगी का जन्मदिन

टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से लोकप्रियता हासिल करने वाली आशा नेगी आज अपने 36वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। इस अभिनेत्री ने न केवल कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है, बल्कि फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी है। आशा नेगी लंबे समय से टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और विवादों से दूर रहने के लिए जानी जाती हैं। उनके फैंस उनकी सरलता, खूबसूरती और नजाकत के दीवाने हैं। आइए, उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियों पर नजर डालते हैं...




जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि

आशा नेगी का जन्म 23 अगस्त 1989 को उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून में ही प्राप्त की और फिर ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। 2009 में, उन्होंने मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता में भाग लिया और इस खिताब को अपने नाम किया।


आशा नेगी का करियर

आशा नेगी ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में टेलीविजन शो 'सपनों से भरे नैना' से की थी। इसके बाद, उन्होंने 2011 में 'बड़े अच्छे लगते हैं' में भी काम किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान 'पवित्र रिश्ता' में पूर्वी देशमुख के किरदार से मिली, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इसके अलावा, उन्होंने 'अभय', 'नच बलिए', 'बारिश', 'एक मुट्ठी आसमान', 'लव का पंगा', 'ख्वाबों के परिदें' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे कई शो में भी अभिनय किया है।


© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.