दादी जी को 351 सवामनी प्रसाद का लगाया गया भोग
Udaipur Kiran Hindi August 24, 2025 01:42 AM

रामगढ़, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । शहर के बिजुलिया तालाब रोड स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे 19 वां भादो अमावस्या महोत्सव धूमधाम के साथ शनिवार को संपन्न हो गया।

इस महोत्सव के संयोजक अशोक अग्रवाल थे। महोत्सव के चौथ और अंतिम दिन शनिवार को दादी जी पाट्टा प्रातः में खोला गया। इस दौरान पूजा और सवामणि प्रसाद का भोग दादी भक्तों ने लगाया। भारी बारिश के बीच भी दादी भक्तों का मेला दिन भर मंदिर में लगा रहा। दादी जी को 351 सवामणि का प्रसाद भोग दादी भक्तों ने लगाया। भादो अमावस्या में विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक सुनीता चौधरी ने दादी जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

अमावस्या के अवसर पर रामगढ़ और आसपास के क्षेत्र के हजारों दादी भक्तों ने दादी जी के चरणों में मत्‍था टेका। उत्सव के दौरान श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्य की ओर से दादी जी को मीठे-मीठे भजन सुनाए गए। कार्यक्रम को लेकर दादी जी के दरबार को बहुत ही सुंदर और आकर्षक फूलों से सजाया गया था। महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ भादो अमावस्या महोत्सव का संपन्न हुआ।

महोत्सव में शामिल होने वाली श्री रानी सती महिला मंगल समिति के सदस्यों में मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन सहित कई दादी भक्त शामिल थी।

महोत्सव को सफल बनाने में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों में बजरंग लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, कमल सिंघानिया, सुभाष अग्रवाल, अजय अग्रवाल सहित कई लोगों का नाम शामिल है।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.