दिल्ली मेट्रो बनी कुश्ती का अखाड़ा, 2 महिलाओं में हुआ घमासान
Webdunia Hindi August 25, 2025 12:42 AM

Delhi Metro news in hindi : दिल्ली मेट्रो में 2 महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सीट को लेकर मारपीट हुई। लड़ाई का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।

23 सेकंड की इस वीडियो क्लीप में दोनों ने एक-दूसरे के बाल नोचते नजर आ रही है। एक महिला ने दूसरी को सीट पर लिटाकर उसके ऊपर चढ़कर ही मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक लड़की आकर दोनों को छुड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन वे एक-दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं दिखतीं।

वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि मेट्रो में ज्यादा पैसेंजर नहीं हैं। किसी यात्री ने इस वीडियो को रिकॉर्ड कर के शेयर किया है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि वीडियो कब है।

बहरहाल एक यूजर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है, यहां सफर कम, ड्रामा ज़्यादा मिलता है।

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.