झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 2 दिन बाद होगी झमाझम बारिश; IMD ने क्या बताया
Samira Vishwas August 27, 2025 12:03 PM

Jharkhand Mausam: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अपडेट देते हुए बताया है कि रांची समेत झारखंड में दो दिन राहत के बाद फिर आफत की बारिश होने वाली है। राज्य के सभी हिस्सों में 29 अगस्त से बारिश होने के आसार हैं।

जबकि, कोल्हान और संताल परगना के जिलों में 29 और 30 अगस्त को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 29 से 31 अगस्त तक पूरे बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसमें झारखंड के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी उत्तरी तट, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के तटीय भाग पर एक निम्न दबाव क्षेत्र बना है। यह अगले 48 घंटे के दौरान और व्यापक होकर पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ेगा। इससे झारखंड में भी इस अवधि के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। राजधानी समेत राज्य के अधिकाश हिस्सों से बादल छट गए हैं। रांची में मंगलवार सुबह में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई। विभाग के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को एक-दो बार राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्य स्तर की बारिश होगी।

24 घंटे में 40 बढ़ा पारा

झारखंड में लगातार बारिश से राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य है। रांची का अधिकतम तापमान मंगलवार को 29 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे की तुलना में यह चार डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। राज्य में गोड़्डा का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 35 डिग्री रहा। राज्य के अधिकांश शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है। ऐसे में दो दिन बाद एक बार फिर से भारी बारिश का अनुमान है। भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.