आयुर्वेद में इसे जड़ी-बूटी के रूप में विशेष स्थान प्राप्त है। अगर, आप भी हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं, तो 4-5 करी पत्तों को रोजाना सुबह उठते ही खाली पेट चबा लें। करी पत्ते को खाने से न सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल होगा, बल्कि पाचन, बालों और लिवर की सेहत भी अच्छी बनेगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, करी पत्ता में ऐसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं से शरीर को बचाते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने करी पत्ते के फायदे बताए हैं।
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि करी पत्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दाल और सब्जी में करी पत्ते का सेवन बहुत अधिक किया जाता है। करी पत्ते के सेवन से कई बीमारियों का इलाज हो सकता है। इसका सेवन अगर रोजाना एक महीने तक किया जाए तो बॉडी में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। चलिए आपको बताते है करी पत्ते के सेवन से क्या फायदे मिलते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल
करी पत्ता ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर और ग्लूकोज अवशोषण को धीमा करके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। करी पत्ते इंसुलिन एक्टिविटी को बेहतर बनाते हैं, जिससे शरीर में ग्लूकोज का स्तर कंट्रोल रहता है। डायबिटीज मरीजों के लिए यह नेचुरल ब्लड शुगर कंट्रोलर की तरह काम करता है।
पाचन तंत्र दुरुस्त
जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या है। उन लोगों को करी पत्ते का सेवन करना चाहिए। करी पत्ते में मौजूद फाइबर और डाइजेस्टिव एंजाइम्स अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज को कम करते हैं। सुबह इसका सेवन पेट को साफ करने में मदद करता है।
लिवर डिटॉक्स
लिवर को डिटॉक्स करने में करी पत्ते का सेवन बहुत असरदार हो सकता है। करी पत्ता लिवर की कोशिकाओं को रिपेयर करता है और विषैले तत्वों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। करी पत्ते में विटामिन ए, विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।
दिल की सेहत में सुधार
करी पत्ता में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है। ये हार्ट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। यह खून में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट रोग का खतरा कम होता है। करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट धमनियों में प्लाक बनने से रोकते हैं, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है।
इसके अलावा हड्डियों की मजबूती के लिए खीरे के बीज का सेवन भी किया जा सकता है। खीरे के बीज ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी हड्डियों की बीमारियों को रोकने के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।