जदयू का सदस्यता एवं कार्यकर्ता मिलन समारोह
Udaipur Kiran Hindi August 28, 2025 05:42 AM

भागलपुर, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । भागलपुर महानगर जदयू की ओर से साह धर्मशाला लहेरी टोला में बुधवार को जदयू सदस्यता ग्रहण एवं कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य रूप से शहर के प्रतिष्ठित व्यावसायी पृथ्वीराज सचिन, गुड़िया देवी, उषा देवी, बेबी देवी, मिलन कुमारी, मीना देवी, बेबी रेहना, शबनम खातून, कन्हैया कुमार, ऋतिक पासवान, शिवम जैन साहित दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की।

जिलाध्यक्ष संजय शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज महानगर जदयू परिवार शहर के विभिन्न वार्डों में बेहद मज़बूती से अपने संगठन विस्तार पर पूर्णतः ज़ोर डाल रहा है और यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि युवा महिलाएँ, अल्पसंख्यक समाज की महिलाएँ विशेष तौर पर पार्टी से जुड़ रही है। महानगर के संगठन को मज़बूती प्रदान करने का कार्य कर रही है।

बिहार प्रदेश जदयू नेता हीरा पांडे ने कहा कि भागलपुर के मज़बूत संगठन की स्थिति को देखते हुए आलाकमान से यह सीट जदयू खाते में दी जाने की माँग करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष संजय शाह के नेतृत्व में भागलपुर महानगर का संगठन पूरे बिहार में सर्वप्रथम कार्यरत हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं ने आज के समारोह को अपना शक्ति प्रदर्शन बताते हुए एक सुर में भागलपुर विस की सीट जदयू के खाते में दी जाने की माँग की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य सुड्डू साईं, वरिष्ठ जदयू नेता राकेश ओझा भागलपुर सदर विधानसभा प्रभारी रणधीर जायसवाल, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, महानगर उपाध्यक्ष रूपेश साह, संजू तिवारी, महासचिव मौनी दुबे, महानगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा शालिनी शाह, नाथनगर विधानसभा प्रभारी अंजू कुशवाहा, महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सागर हरि, चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ सुमन सहित कई गण्यमान्य जदयू के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी वक्ताओं ने 2025 से 30 फिर से नीतीश के संकल्प को दोहराया और नीतीश कुमार के विकास कार्यों की चर्चा विस्तार से किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.