वसुंधरा राजे ने संतों से लिया आशीर्वाद
Udaipur Kiran Hindi September 04, 2025 09:42 AM

जोधपुर, 03 सितम्बर (Udaipur Kiran) । पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जोधपुर प्रवास के तीसरे दिन धार्मिक स्थलों में दर्शन कर संतों से आशीर्वाद लिया। साथ ही उनका अभिवादन भी किया। विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह पुष्कर के लिए रवाना हो गई।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आज सुबह सूरसागर स्थित बड़ा रामद्वारा पहुंचकर राम स्नेही संत महंत रामप्रसाद महाराज के जन्म दिवस पर उनको शुभकामनाएं देकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौराने उन्होंने महाराज का अभिवादन भी किया। वहीं बड़ा रामद्वारा की तरफ से महंत ने भी उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने धर्म-अध्यात्म पर भी चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राइका बाग स्थित जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में भी गई। वहां पर उन्होंने सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया और जुगल जोड़ी बाबा रामदेव के दर्शन किए। इस दौरान बीजेपी नेता डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, मेघराज लोहिया, भोपालसिंह बड़ला, घनश्याम वैष्णव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.