2025 एशिया कप महिला हॉकी: चीन ने भारत को हराकर जीती चैंपियनशिप
newzfatafat September 16, 2025 02:42 AM
चीन ने जीती 2025 एशिया कप महिला हॉकी

2025 एशिया कप महिला हॉकी की प्रतियोगिता रविवार को पूर्वी चीन के हांगचो में संपन्न हुई। फाइनल में चीनी टीम ने भारतीय टीम को 4-1 से हराकर 16 साल बाद चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।


मैच की शुरुआत के 59 सेकंड बाद ही भारतीय टीम ने एक शॉर्ट कॉर्नर का फायदा उठाते हुए पहला गोल किया। इसके बाद चीनी टीम ने भी एक शॉर्ट कॉर्नर के जरिए गोल दागा। पहले हाफ में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं।


दूसरे हाफ में चीनी टीम ने अपने खेल में सुधार करते हुए तीन गोल दागकर अपनी स्थिति मजबूत की।


यह चीनी टीम का एशिया कप में तीसरा खिताब है। इस जीत के साथ ही उन्होंने 2026 महिला हॉकी विश्व कप में खेलने का अधिकार भी प्राप्त किया।


चीनी टीम की त्सो मेइयोंग ने इस एशिया कप में 11 गोल करके सर्वश्रेष्ठ शूटर का खिताब जीता।


© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.