Bihar Elections : जदयू की पहली लिस्ट पर NDA में बवाल, चिराग पासवान की 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
Webdunia Hindi October 16, 2025 12:42 AM

JDU first list of Candidates : बिहार विधानसभा चुनावों में राजग और महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जारी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। उपेंद्र कुशवाह की नाराजगी की खबरों की बीच नीतीश कुमार की जदयू ने बुधवार को 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें 4 ऐसी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है जो चिराग पासवान की लोजपा आर को अलॉट हुई है। ALSO READ: उपेंद्र कुशवाह की नाराजगी से NDA में हड़कंप, क्या अमित शाह की एंट्री से बनेगी बात?

चिराग पासवान कोटे की 4 सीटों (एकमा, गायघाट, राजगीर, सोनबरसा) पर JDU ने उम्मीदवार उतारकर NDA में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। जदयू ने अपनी पहली सूची में एकमा से धूमल सिंह, सोनबरसा से रत्नेश सदा, गायघाट से कोमल सिंह और राजगीर से कौशल किशोर को टिकट दिया है।

पार्टी ने मोरबा से विद्यासागर निषाद, सिद्धेश्वर से रमेश ऋषिदेव को टिकट दिया है। मधेपुरा से कविता साहा, मोकामा से अनंत सिंह और फुलवारी से श्याम रजक को चुनाव मैदान में उतारा गया है। नालंदा से श्रवण कुमार, शेखपुरा से रणधीर कुमार सोनी, खगड़िया से बब्लू मंडल, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव और बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी को टिकट दिया गया है।

गौरतलब है कि सीट शेयरिंग फार्मूले के तहत भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लोजपा आर के खाते में 29 सीटें आई है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम और जीतनराम मांझी के खाते में 6-6 सीटें आई हैं। इस फार्मूले से जदयू, आरएलएम और हम नाराज दिखाई दे रहे हैं।

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.