 
             
 -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 -कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी शक्ति स्थल पर जाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
-दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
-उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने हमेशा किसानों के लिए काम किया। भारत के मानचित्र निर्माण में सरदार पटेल की बड़ी भूमिका। उन्होंने अखंड भारत की स्थापना की थी। उस समय की कांग्रेस सरकार ने सरदार पटेल का सम्मान नहीं किया। उनका स्मारक नहीं बनवाया। सरदार पटेल को भारत रत्न देने में 41 साल लग गए।
सरदार वल्लङ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पीएम मोदी केवड़िया पहुंचे। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।-पीएम मोदी ने लोगों को दिलाई एकता की शपथ।
 -स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित परेड में आईटीबीपी और एसएसबी की टुकड़ियां भी शामिल।
 -बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ की टुकड़ी भी परेड में शामिल।
 -असम, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, केरल, आंध्र प्रदेश राज्यों के पुलिस बल शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की लचर नीतियों के कारण कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के अवैध कब्जे में चला गया। पाकिस्तान ने आतंकवाद को हवा दी, स्टेट स्पांसर्ड टेरोरिज्म की कश्मीर और देश को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। लेकिन, फिर भी कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के आगे नतमस्तक रही। ALSO READ: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी बोले, कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के आगे नतमस्तक रही