मध्यप्रदेश भाजपा ने 13 संभाग प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, SIR का जिम्मा पहली चुनौती
Webdunia Hindi November 15, 2025 06:44 PM


भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब मध्यप्रदेश में सत्तातरूढ़ पार्टी भाजपा में संगठन और सरकार तक नियुक्तियों का सिलसिला शुरु हो गया है। प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा में संगठनात्मक रुप से बेहद अहम माने जाने वाले संगठन प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। पार्टी ने संगठन स्तर पर 13 नए संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की है। बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के तुरंत बाद इन नियुक्तियों का आदेश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जारी किया है। मध्यप्रदेश में इस वक्त चुनाव आयोग द्वारा SIR का कार्य किया जा रहा है, ऐसे में संगठन प्रभारियों के सामने पहली चुनौती SIR के जरिए बूथ मैनेजमेंट मजबूत करना है।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से जारी सूची के मुताबिक लता वानखड़े को उज्जैन,डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को छिंदवाड़ा और राहुल काकोरी को जबलपुर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इंदौर से आने वाले गौरव राणदिवे को सागर, निशांत खरे को ग्वालियर और अभय यादव को चंबल संभाग का प्रभारी बनाया गया है। अब ग्वालियर संभाग के प्रभारी रहे विजय दुबे को अब रीवा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गौरव सिरोठिया को शहडोल, कांतदेव सिंह को नर्मदापुरम, तेजबहादुर सिंह को भोपाल, रणवीर रावत को इंदौर,सुरेंद्र शर्मा को निमाड़ और सुरेश आर्य को मंदसौर की जिम्मेदारी दी गई है।
© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.