'पुलिस मंथन सम्मेलन' में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित
Webdunia Hindi December 29, 2025 06:42 AM

Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून के राज को सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि कानून का राज ही वह आधार है, जिसने उत्तर प्रदेश में लोगों के मन से असुरक्षा का भाव दूर किया और विश्वास का वातावरण बनाया। यहां सुरक्षा और कानून का राज है, इसलिए प्रदेश निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन भी बना है। कानून का राज ही विश्वास पैदा करता है और लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि देशभर में उत्तर प्रदेश मॉडल की चर्चा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदक अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित

वर्ष 2022

प्रभाकर चौधरी- डीआईजी- अलीगढ़ परिक्षेत्र

विनय चंद्रा- अपर पुलिस अधीक्षक- अभिसूचना मुख्यालय उत्तर प्रदेश

रविंद्र प्रताप सिंह- निरीक्षक- मुरादाबाद

दिनेश कुमार डांडियाल- निरीक्षक- अधिसूचना विभाग

मनु चौधरी-निरीक्षक उत्तर प्रदेशपीसीएल गाजियाबाद

वर्ष 2023

शैलेश कुमार पांडेय-डीआईजी- आगरा परिक्षेत्र

विशाल विक्रम सिंह- अपर पुलिस अधीक्षक- एसटीएफ

विशाल संगारी- निरीक्षक- सीतापुर

मनोज चिकारा- मुख्य आरक्षी- गौतमबुद्धनगर

सुश्री शैलेष कुंतल- महिला आरक्षी

वर्ष 2024

अनुराग आर्य-एसएसपी- बरेली

विमल कुमार सिंह- पुलिस उपाधीक्षक- एसटीएफ

अरुण कुमार- मुख्य आरक्षी- एसटीएफ

वर्ष 2025

कृष्ण कुमार-पुलिस अधीक्षक संभल

प्रेम शुक्ला-पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ

प्रियांशी प्रजापति- महिला आरक्षी कमिश्नरेट आगरा

Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.