कौन हैं अवीवा बेग, जिससे प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान ने की सगाई
Webdunia Hindi December 30, 2025 06:44 PM

Rehan Vadra Aviva Beg news in hindi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ शादी करने जा रहे हैं। 25 वर्षीय रेहान ने अवीवा को अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली। रेहान एक वर्चुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं, जबकि अवीवा भी फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं।

अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की। वे नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं। उनका परिवार वाड्रा परिवार का करीबी माना जाता है। दोनों परिवार ने रेहान और अवीवा के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।

वहीं रेहान वाड्रा ने देहरादून के ‘द दून स्कूल’ से पढ़ाई की है। यह वही स्कूल है जहां उनके नाना राजीव गांधी और मामा राहुल गांधी ने भी पढ़ाई की है। इसके बाद वह राजनीति में उच्च शिक्षा के लिए लंदन के ‘स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज’ चले गए।

रेहान और अवीवा ने एक बेहद प्राइवेट समारोह में सगाई की। इसमें केवल करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अवीवा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है।

बताया जा रहा है कि रेहान और अवीवा सात साल से डेटिंग कर रहे थे। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि यह पता नहीं चला है कि वे कब शादी करेंगे।

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.