दूल्हा था गंजा, विग पहन कर रचाई शादी, जब शादी के बाद युवती को पता चली सच्चाई तो कर दिया केस, पढ़ें पूरा मामला
Varsha Saini January 07, 2026 02:45 PM

pc: aajtak

एक युवती ने शादी के बाद युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया जब उसे पता चला कि उसके सिर पर बाल नहीं है। दरअसल उसने शादी वाले दिन विग पहन कर शादी की थी और अगले दिन लड़की को इस बारे में पता चला। आरोप ये भी है कि दुल्हन के परिवार को उसकी पढ़ाई और नौकरी के बारे में गलत जानकारी दी गई थी। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय मीडिया सूत्रों के अनुसार, युवती का नाम लविका गुप्ता है। वह सेंट्रल नोएडा के गौर सिटी एवेन्यू-1 इलाके की रहने वाली है। लविका की शादी 16 जनवरी, 2024 को हुई थी। दूल्हे का नाम संयम जैन है। लविका का दावा है कि उसे शादी से पहले कभी पता ही नहीं चला कि संयम के सिर पर बाल नहीं हैं। वह हमेशा लविका और उसके परिवार के सामने विग पहनता था। उसने शादी भी विग पहनकर की थी।

लविका को शादी के एक दिन बाद सच पता चला। युवती को यह जानकर झटका लगा कि उसके पति के सिर पर बाल नहीं हैं। शादी के बाद संयम, लविका के साथ थाईलैंड चला गया। आरोप है कि संयम, लविका पर वहां ड्रग्स की तस्करी करने का दबाव बनाता रहा। उसने लविका के अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाया भी।

लविका ने पुलिस में संयम के परिवार के खिलाफ दहेज लेने की शिकायत दर्ज कराई। युवती ने आगे आरोप लगाया कि शादी से पहले संयम ने उसे बताया था कि उसने कॉमर्स में अच्छे नंबरों से ग्रेजुएशन किया है।

उसने यह भी दावा किया कि उसे हर महीने अच्छी सैलरी मिल रही है। लेकिन शादी के बाद लविका को पता चला कि यह सब झूठ है। संयम ने फर्जी सर्टिफिकेट दिखाकर अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन साबित की थी। असल में, उसने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की थी। उसने कभी किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया था। लविका की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संयम और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.