Jokes: संता अपने दोस्त बंता से कहता है :- बंता कॉलेज में मेरा रिजल्ट देख आना और आकर बताना... पढ़ें आगे
Varsha Saini January 07, 2026 02:45 PM

Joke 1:

बुद्धिमान संता बंता छत पे सो रहा था….
अचानक बारिश शुरू हो गई…

संता घबराकर बोला :– भाई जल्दी नीचे चल लगता है

आसमान में छेद हो गया है।

अचानक जोर से बिजली कड़की….

बंता :– लेटा रह भाई वो देख वैल्डिंग वाले भी आ गए।

Joke 2:

संता घबराता हुआ पुलिस स्टेशन गया….
संता :- मैं गिरफ्तार होने जा रहा हूँ।

बंता :- भाई तुमने ऐसा क्या किया ?

संता :- मैंने अपनी बीबी के सर पर जोर से डंडा मार दिया।

बंता :- तो वो मर गयी क्या बेचारी ?

संता :- नहीं, बच गयी और अब वो मुझे नहीं छोड़ेगी।

d

Joke 3:

संता रात को बंता से मिलने गया….
संता ने जैसे ही दरवाजा खटखटाया

बंता :- कौन है ?

संता :- मैं हूँ।

बंता :- मैं कौन ?

संता :- अरे उल्लू का पटठा, तू बंता और कौन।

Joke 4:

रजनीकांत ने फोन लगाया ….
रजनीकांत :– हेलो मैं रजनीकांत बोल रहा हूँ।

संता :– हां पता है… बोलिए।

रजनीकांत :– तुम्हे कैसे पता मैं रजनीकांत बोल रहा हूँ ?

संता :– अरे मेरा फोन स्विच ऑफ था भाई।

स्विच ऑफ फोन पे भी कॉल आई तो रजनीकांत ही होगा ना

— रजनीकांत कुछ भी कर सकता है बिडू।

e

Joke 5:

संता अपने दोस्त बंता से कहता है :-
बंता कॉलेज में मेरा रिजल्ट देख आना और आकर बताना।

घर पर मेरे मम्मी पापा मेरे साथ होंगे….

यदि मैं एक विषय में फेल हुआ तो कहना..“जय श्री राम”

और दो विषय में फेल हुआ तो कहना.. जय श्री कृष्णा, जय श्री कृष्णा

और अगर तीन विषय में फेल हुआ तो कहना.. ब्रम्हा, विष्णु, महेश की जय।

बंता कॉलेज से रिजल्ट देखकर आया और बोला :- “बोल सांचे दरबार की जय”

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.