दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, मस्जिद के पास पत्थरबाजी, पुलिस ने सिखाया सबक
Webdunia Hindi January 07, 2026 10:42 PM

Delhi News in hindi : MCD ने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों पर फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद, तुर्कमान गेट के पास के इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान कुछ बदमाशों ने पत्थरबाजी करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया।

MCD ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर मस्जिद से सटे अवैध दवा घर और बारात घर को गैरकानूनी घोषित कर कार्रवाई की। इससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। बुलडोजर एक्शन का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले चलाकर स्थिति को काबू किया।

तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण पर MCD की बुलडोजर कार्रवाई रातभर से जारी है। मलबे को हटाया जा रहा है। MCD की कार्रवाई से मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। केवल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

दिल्ली नगर निगम के DC विवेक अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश के तहत हमने ये कार्रवाई की है। यह कार्रवाई हमने रात के समय ही शुरू की थी। हमने इस कार्य में 32 JCB लगाए हैं, जो अतिक्रमण वेस्ट रह गया है जिसे जल्द ही उठा लिया जाएगा। किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है और तुरंत स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.