नई दिल्ली: महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर आई है। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का आगाज कल, यानी 9 जनवरी से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत एक रोमांचक मुकाबले से होगी, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगी। पहला मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस सीजन की एक खास बात यह है कि इसके बाद ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। ऐसे में यह टूर्नामेंट भारतीय टीम के खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस को परखने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। इसके अलावा, WPL को इस बार अपने पारंपरिक फरवरी-मार्च शेड्यूल से हटाकर जनवरी में आयोजित किया जा रहा है।
इसके बाद मुकाबले वडोदरा में खेले जाएंगे।
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिली इलिंगवर्थ.
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारिजाने कप्प, निकी प्रसाद, लॉरा वोलवार्ड्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादिवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग (एनाबेल सदरलैंड की जगह).
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सायाली सतघरे (एलिस पेरी की जगह).
गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, तितस साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी.
यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फोबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डिएंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, सुमन मीना, जी. त्रिशा, प्रतीक रावल, चार्ली नॉट (तारा नोरिस की जगह).