आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर वैश्विक समस्या बन चुका है। कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है जो हमारे लिवर द्वारा बनाया जाता है, लेकिन जब इसकी मात्रा खून में जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है, तो यह धमनियों में जमा होने लगता है।
इसे अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है क्योंकि शुरुआती दौर में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं।
हालांकि, हमारा शरीर कुछ सूक्ष्म संकेतों के जरिए हमें चेतावनी जरूर देता है। इनमें से एक मुख्य संकेत हमारी आंखों और पलकों पर नजर आता है। आइए इस लेख में विस्तार से हाई कॉलेस्ट्रॉल के संकेतड के बारे में जानते हैं।
पलकों का सूजन और कोलेस्ट्रॉल का संबंध
क्या आपने कभी अपनी पलकों के आसपास हल्की सूजन या पीले रंग के छोटे दाने देखे हैं? इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। जब शरीर में 'बैड कोलेस्ट्रॉल' का स्तर बहुत बढ़ जाता है, तो आंखों के ऊपर या नीचे की पलकों पर पीले रंग के जमाव दिखने लगते हैं।
अगर आपकी आंखों की पुतली के चारों ओर सफेद या ग्रे रंग का घेरा दिखने लगे, तो यह भी हाई कोलेस्ट्रॉल का एक बड़ा संकेत हो सकता है।
शरीर में दिखने लगे ये लक्ष्ण तो हो जाएं सावधान
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मुख्य कारण
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम करें?