pc: tv9
हम सबने बचपन से यही सुना है, दिन के बाद रात होती है और सूरज ढलने पर अंधेरा फैल जाता है। लेकिन, दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां दो महीने तक सूरज नहीं डूबता।
यहां न तो पूरी रात होती है और न ही घना अंधेरा। आधी रात को भी आसमान में सूरज दिखता है और चारों ओर हल्की रोशनी होती है। इस अनोखे देश को लेकर आजकल सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा हो रही है और लोग इसे कुदरत का अद्भुत करिश्मा बता रहे हैं।
यह अनोखा देश है नॉर्वे। नॉर्वे दुनिया भर में अपने 'मिडनाइट सन' के लिए जाना जाता है। हर साल कुछ महीनों के लिए नॉर्वे में ऐसा लगता है जैसे समय रुक गया हो। यहां शाम तो हो जाती है लेकिन कभी पूरी तरह अंधेरा नहीं होता।
नॉर्वे आर्कटिक सर्कल के बहुत पास का देश है। यह अद्भुत कुदरती घटना वहां की भौगोलिक बनावट और धरती पर उसकी लोकेशन की वजह से होती है। हर साल नॉर्वे में मई से जुलाई तक करीब 76 दिनों तक सूरज नहीं डूबता।

सूरज क्षितिज के पास घूमता रहता है, लेकिन पूरी तरह डूबता नहीं है। इसलिए, आधी रात को भी आसमान में रोशनी रहती है। इस दौरान, पृथ्वी के घूमने से नॉर्वे के पास के कुछ हिस्सों में अंधेरा हो जाता है, लेकिन नॉर्वे पूरी तरह से अंधेरे में नहीं डूब पाता। अंधेरा इस देश को छूता हुआ आगे बढ़ता हुआ लगता है।
इस बीच, यहां सिर्फ़ हल्की शाम होती है लेकिन कभी पूरी रात नहीं होती। नॉर्वे के मिडनाइट सन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। लोग यह नज़ारा देखकर हैरान रह जाते हैं।