चांदी 4 लाख पार, मात्र 8 माह कैसे 3 लाख से ज्यादा बढ़े दाम
Webdunia Hindi January 29, 2026 07:43 PM

Silver Price in India : भारत में गुरुवार को चांदी MCX के साथ ही सराफा बाजार में भी 4 लाख के पार पहुंची गई। 21 may 2025 को 1 लाख का सोना मात्र 8 माह में 4 लाख से पार पहुंच गया। चांदी की तेज चाल ने निवेशकों को हैरान कर दिया। 8 माह में कैसा रहा चांदी का सफर

1 मई को चांदी 1,00,000 रुपए प्रति किलो थी। 29 सितंबर को इसके दाम बढ़कर 1,50,000 रुपए किलो हो गए। 17 दिसंबर को चांदी की कीमत बढ़कर 2,08,000 रुपए हो गई। तेज चाल चलते हुए चांदी 27 दिसंबर को 2,62,000 पर आ गई। नए साल में चांदी की चाल और तेज हो गई। 19 जनवरी को चांदी 3,05,000 पर थी। 29 जनवरी को यह 4,10,000 के पार हो गई।

आज क्या है चांदी का हाल

देश के सराफा बाजार में आज चांदी के दाम 30,000 रुपए प्रति किलो बढ़कर 4.10 हजार के पार पहुंच गए। चेन्नई समेत दक्षिण भारत के कई शहरों में आज चांदी 4,25,000 रुपए प्रति किलो है। वहीं वायदा बाजार में चांदी की कीमत दोपहर 2.30 बजे 19235 रुपए बढ़कर 4,04,601 रुपए प्रति किलो हो गए।

आपके शहर में क्या है चांदी के दाम?

मुंबई- 4,10,000 रुपए प्रति किलो

चेन्नई- 4,25,000 रुपए प्रति किलो

दिल्ली-4,10,000 रुपए प्रति किलो

हैदराबाद-4,25,000 रुपए प्रति किलो

विजयवाड़ा- 4,25,000 रुपए प्रति किलो

कोलकाता- 4,10,000 रुपए प्रति किलो

जयपुर- 4,10,000 रुपए प्रति किलो

पटना- 4,10,000 रुपए प्रति किलो

लखनऊ- 4,10,000 रुपए प्रति किलो

इंदौर- 4,10,000 रुपए प्रति किलो

क्या है सोने का हाल

सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना भी तेज गति से आगे बढ़ते हुए 1,78,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 22 कैरेट सोने के दाम 1,63,950 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,34,140 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। वायदा कारोबार में दोपहर 2.42 बजे सोना 9,368 से ज्यादा की तेजी के साथ 1,75,283 पर पहुंच गया।

आपके शहर में क्या है सोने के दाम?

मुंबई- 1,78,850 रुपए प्रति 10 ग्राम

चेन्नई- 1,83,280 रुपए प्रति 10 ग्राम

दिल्ली- 1,79,000 रुपए प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद- 1,78,850 रुपए प्रति 10 ग्राम

कोलकाता- 1,78,850 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर- 1,79,000 रुपए प्रति 10 ग्राम

पटना-1,78,900 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ- 1,78,900 रुपए प्रति 10 ग्राम

मदुराई- 1,83,280 रुपए प्रति 10 ग्राम

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.