Jackie Shroff Birthday Special: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपना एक्टिंग करियर साल 1982 में आई फिल्म ‘भगवान दादा’ से शुरू किया था. इसमें वो साइड रोल में नजर आए थे. इसके बाद साल 1983 की फिल्म ‘हीरो’ में उन्होंने बतौर लीड एक्टर काम किया था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और जैकी रातोंरात स्टार बन गए थे. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए. 80 और 90 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और काफी नाम कमाया. लीड हीरो के साथ-साथ जैकी ने बड़े पर्दे पर निगेटिव रोल भी प्ले किए.
जैकी श्रॉफ 69 साल के हो चुके हैं. काकूभाई श्रॉफ और रीटा श्रॉफ के घर अभिनेता का जन्म 1 फरवरी 1957 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता ज्योतिष थे और उन्होंने जैकी के बचपन में ही उनके एक्टर बनने की भविष्यवाणी कर दी थी. लेकिन, एक्टर बनने से पहले जैकी ने बतौर मॉडल भी काम किया था. इसी बीच उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे थे. इसके बाद चॉल में रहने वाला ये लड़का फिल्मों की दुनिया की चकाचौंध में आ गया और आज तक उसकी चमक-दमक जारी है.
सेट पर पकड़ लिया था अनिल कपूर का कॉलरअनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. ये जोड़ी पहली बार साल 1985 की फिल्म ‘युद्ध’ में नजर आई थी. इसके एक सीन में जैकी को अनिल को टेबल पर फेंकना था. जब शूटिंग हो रही थी तो पहला शॉट डायरेक्टर को पसंद नहीं आया. फिर दूसरे टेक में भी डायरेक्टर ने ओके नहीं किया.
ये भी पढ़ें: बिजनेस में हुआ घाटा तो घर से निकाल दिया बाहर, जब जैकी श्रॉफ ने सुनाया पिता से जुड़ा किस्सा
अनिल को लगा कि जैकी ठीक से शॉट नहीं दे पा रहे हैं ऐसे में वो जैकी पर भड़क गए. दूसरी ओर जैकी ने भी अनिल पर चिल्लाना शुरू कर दिया था. इसके बाद जैकी ने गुस्से में अनिल का कॉलर पकड़ लिया था और उन्हें टेबल की तरफ धकेल दिया. सेट पर मौजूद लोगों ने तालियां बजा दी और डायरेक्टर ने इसे कैप्चर कर लिया. जैकी और अनिल के बीच की हल्की-फुल्की लड़ाई भी इसी के साथ खत्म हो गई.
इस एक्ट्रेस के लिए सलमान से लड़ने चले गए थेसलमान खान कभी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ रिश्ते में थे. उस वक्त संगीता ने जैकी के साथ एक फिल्म की थी. दोनों के बीच समय के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी और उनके अफेयर की खबरें भी उड़ने लगीं. जब ये अफवाहें सलमान तक पहुंची तो वो गुस्से में सेट पर जैकी से लड़ने आ गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई थी. तब संगीता ने बीच-बचाव किया और समझाया कि ऐसा कुछ नहीं है. इसके बाद सलमान का गुस्सा शांत हुआ.