बजट के दिन खुलेगा बाजार, फिर भी नहीं होगी कमाई! NSE के इन नियमों ने फंसाया पेंच
TV9 Bharatvarsh February 01, 2026 11:42 AM

आमतौर पर रविवार का दिन आराम और छुट्टी का होता है. शेयर बाजार भी बंद रहते हैं. लेकिन 1 फरवरी 2026 का रविवार कुछ अलग होगा. इस दिन शेयर बाजार खुले रहेंगे और दलाल स्ट्रीट पर वैसी ही हलचल देखने को मिलेगा जैसी आमतौर पर कामकाजी दिनों में होती है. इसकी वजह है केंद्रीय बजट 2026. बजट में सरकार क्या ऐलान करेगी और उसका बाजार पर क्या असर पड़ेगा, इसे लेकर निवेशकों में काफी उत्सुकता है. इसी कारण NSE और BSE ने रविवार को भी ट्रेडिंग कराने का फैसला किया है.

NSE का सर्कुलर क्या कहता है

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने साफ किया है कि 1 फरवरी को ट्रेडिंग सामान्य समय पर ही होगी. बाजार सुबह 9:15 बजे खुलेगा और शाम 3:30 बजे बंद होगा. इससे पहले भी जब बजट शनिवार या रविवार को पड़ा है, तब निवेशकों के लिए ऐसे विशेष सत्र रखे गए हैं. इस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी. ये एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा.बाजार खास तौर पर इस बात पर नजर रखेगा कि सरकार राजकोषीय घाटे को कैसे संभालती है और नई योजनाओं के लिए धन की व्यवस्था कैसे करती है.

सेटलमेंट से जुड़े जरूरी नियम
  • हालांकि बाजार खुलेगा, लेकिन रविवार सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा. यानी शेयरों की खरीदफरोख्त में कुछ खास नियम लागू होंगे.
  • अगर आपने शुक्रवार 30 जनवरी को शेयर खरीदे हैं, तो उन्हें रविवार 1 फरवरी को नहीं बेच पाएंगे.
  • अगर आप बजट वाले दिन रविवार को शेयर खरीदते हैं, तो उन्हें सोमवार को भी नहीं बेच सकेंगे.
  • ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार को बैंकिंग और सेटलमेंट की प्रक्रिया बंद रहती है. इसलिए बजट डे पर ट्रेडिंग करने से पहले इन बातों को समझना जरूरी है.
AI की मदद से बनाएं देश बजट बजट से बाजार को क्या उम्मीद

बाजार के जानकारों की नजर इस बार सरकार के कर्ज और घाटे से जुड़े आंकड़ों पर है. माना जा रहा है कि सरकार खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेगी. अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 में राजकोषीय घाटा जीडीपी के करीब 4.1 से 4.2 फीसदी रह सकता है. साथ ही सरकार की उधारी में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.अब देखना ये होगा कि बजट सरकार की आर्थिक मजबूती को कितना मजबूत करता है और बाजार उस पर कैसी प्रतिक्रिया देता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.