छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शादी करने के लिए कहने पर एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपियों ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और फरार हो गए. मृत लड़की का कंकाल उसकी हत्या के 2 महीने बाद मिला. उसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. घटना जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापली इलाके की है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार मृत लड़की की पहचान बड़े कापसी निवासी 22 वर्षीय संगीता उसेंडी के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिनेश दुग्गा का संगीता के साथ पिछले करीब 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की दिनेश पर लगातार शादी के लिए दबाव डाल रही थी. इस बात से नाराज होकर उसने लड़की के हत्या की योजना बनाई.
प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया और कर दी हत्यापुलिस जांच में सामने आया कि दिनेश ने 16 नवंबर 2025 को घर से बाहर संगीता को मिलने के लिए बुलाया था, जहां युवक के दो दोस्त समनदीप पन्ना और एक अन्य पहले से ही मौजूद थे. उसके बाद दिनेश उसे खेत में लेकर गया और अपने दोस्तों के साथ मिल उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के साथ शव और लड़की के मोबाइल फोन को झाड़ियों में फेंक कर वहां से फरार हो गए.
कैसे हुआ खुलासा?ग्रामीणों ने बीते 22 जनवरी को रनोबाई उसेंडी के खेत में मानव कंकाल देखा और इसकी सूचना पुलिस दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से एक कंकाल बरामद कर उसे पोस्टमार्ट के लिए भेजा. मृत संगीता का पहचान वहां मिले कपड़ों और पोस्टमार्ट रिपोर्ट के की गई. जानकारी के अनुसार जहां से कंकाल मिला था. वहीं से कुछ दूरी पर लड़की को मोबाइल फोन भी मिला था.
परिजनों से पूछताछ और कॉल डिटेल की जांच करने के बाद पुलिस ने बीते 25 फरवरी को दिनेश दुग्गा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आई. पुलिस ने दुग्गा के दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से एक नाबालिक था, जिसकी गिरफ्तारी मुंबई के बोरीवली से की. तीनों आरोपी साहडोंगरी के रहने वाले हैं.