कोलकाता : शख्स को किडनैप कर पैसे वसूलने के आरोप में 3 महिलाएं गिरफ्तार
Indias News Hindi February 03, 2026 04:43 AM

कोलकाता, 2 फरवरी . उत्तर कोलकाता के सोनागाछी इलाके से तीन सेक्स वर्करों को सड़क से एक व्यक्ति का अपहरण कर उससे बड़ी रकम वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. Police ने Monday को यह जानकारी दी. Police के मुताबिक, इन तीनों को Sunday रात गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि इन्होंने India के सबसे बड़े रेड लाइट इलाके में जबरन एक कमरे में ले जाकर उस व्यक्ति से 89,000 रुपए की उगाही की.

Police के अनुसार, तीनों गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह घटना कैसे हुई और क्या इससे पहले भी उन्होंने इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया है.

पीड़ित युवक ने बुरतल्ला Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि वह सोनागाछी के पास सड़क पर चल रहा था, तभी इन महिलाओं ने उसे जबरन एक कमरे में ले लिया. उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उससे पैसे देने को कहा गया.

युवक ने बताया कि उसके पास ज्यादा पैसे नहीं थे. यह पता चलते ही महिलाओं ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगीं.

इतना ही नहीं, तीनों महिलाओं ने युवक को धमकी दी कि वे उसके घर वीडियो कॉल करेंगी और उसके परिवार को दिखाएंगी कि वह रेड लाइट इलाके में है. इसके बाद उस पर ऑनलाइन पैसे देने का दबाव बनाया गया. आरोप है कि महिलाओं ने युवक को अपने फोन का पिन नंबर और ऑनलाइन ऐप का पासवर्ड भी बताने के लिए मजबूर किया, ताकि वे उसके खाते से पैसे ट्रांसफर कर सकें.

इसके बाद तीनों महिलाओं ने युवक के खाते से 89,000 रुपए अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए. इसके बाद ही उन्होंने उसे वहां से जाने दिया.

घटना के बाद युवक स्थानीय बुरतल्ला Police स्टेशन पहुंचा और महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर Police ने मामले की जांच शुरू की.

जांच के दौरान Police युवक को रेड लाइट इलाके में उस मकान तक लेकर गई, जहां यह घटना हुई थी. पहले मकान की पहचान की गई और बाद में तीनों आरोपी महिलाओं की भी पहचान कर ली गई.

इसके बाद Police ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया.

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सोनागाछी में इस तरह की घटना सामने आई हो. इससे पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी है. इसी वजह से Police यह जांच कर रही है कि कहीं गिरफ्तार की गई तीनों महिलाएं पहले हुई वारदात में भी शामिल तो नहीं थीं.

एएमटी/डीएससी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.