Border 2 Box Office Collection: फरवरी की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने भी कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. पर फिलहाल जनवरी में आई फिल्मों का तूफान देखने को मिल रहा है. तो कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनका रिलीज के साथ ही बुरा हाल हो गया है. शुरुआत सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से करते हैं, जो जल्द ही 400 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने वाली है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से दूसरे वीकेंड पर अच्छी कमाई की थी. हालांकि, यह कलेक्शन दूसरे हफ्ते में आते ही तेजी से गिर गया है, पर उम्मीद है कि टिकट के प्राइज बढ़ने के बाद फिल्म अभी भी अच्छा कमाएगी. हालांकि, सनी देओल के आगे रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ कहीं भी टिक नहीं पाई है. दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सोमवार को कितना रहा है, जान लीजिए.
‘बॉर्डर 2’ ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 374 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. जबकि, ओवरसीज 45 करोड़ का कलेक्शन हो चुका है. जबकि, फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 281 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जो जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में एंट्री लेगा. इसी के साथ रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 भी है, जो अबतक भारत से महज 19.65 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई है. जानिए अब शुरुआत से 11 दिन तक कहां चूक हुई और कहां मामला बना रहा है?
‘बॉर्डर 2’ ने 11 दिनों में कितने कमा लिए?सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, फिल्म ने दूसरे मंडे को 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. जहां पिछले रविवार को 22.5 करोड़ और शनिवार को कलेक्शन 17.75 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि, 10 दिनों में पहली बार ऐसा हुआ जब कमाई 10 करोड़ रुपये से कम हुई है. अब भी फिल्म यहां होल्ड बनाने में कामयाब नहीं हो पाई, तो दिक्कत हो सकती है. फिल्म ने भारत से 281 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर ली है. फिल्म की शुरुआत 30 करोड़ रुपये के साथ हुई थी. दूसरे दिन- 36.5 करोड़, तीसरे दिन-54.5 करोड़, चौथे दिन- 59 करोड़, पांचवें दिन- 20 करोड़, छठे दिन-13 करोड़ और सातवें दिन- 11.25 कमाए थे. जबकि, आठवें दिन का कलेक्शन 10. 75 करोड़ रुपये रहा था.
ये भी पढ़ें: Border 2: सिर्फ 149 रुपये में देखिए सनी देओल की बॉर्डर 2, मेकर्स ले आए धमाकेदार ऑफर
रानी की ‘मर्दानी 3’ मंडे टेस्ट में फेल या पास?दरअसल 4 दिन पहले रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 रिलीज हुई थी. जिसके लिए एक्ट्रेस ने खुद ही अपने स्टंट किए थे. फिल्म के लिए हर किसी ने रानी की खूब तारीफ की. पर बॉक्स ऑफिस पर मामला काफी सुस्त है. फिल्म ने भारत से पहले दिन 4 करोड़ रुपये कमाए थे. जबकि, दूसरे दिन कमाई 6.25 करोड़ और तीसरे दिन- 7.25 करोड़ रही है. वहीं, मंडे को 2.15 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ है. इसी के साथ ही फिल्म का टोटल बिजनेस 19.65 करोड़ पहुंच चुका है. जो कि 4 दिनों के हिसाब से काफी कम है.