नई दिल्ली। मणिपुर में आखिरकार सरकार गठन को लेकर फैसला हो गया है। दिल्ली में आज हुई मणिपुर विधायक दल की बैठक में युमनाम खेमचंद सिंह को नेता चुन लिया गया है। अब युमनाम खेमचंद राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। कल यानी बुधवार शाम को उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सकता है। विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को सोमवार को आब्जर्वर नियुक्त किया था। युमनाम खेमचंद को विधायक दल का नेता चुने के बाद तरुण चुग ने उनको लड्डू खिलाकर बधाई दी। प्रदेश के पूर्व सीएम एन. बीरेन सिंह ने भी खेमचंद का मुंह मीठा कराया।
मैतेई समुदाय से आने वाले 62 वर्षीय युमनाम खेमचंद सिंह सिंगजामेई विधानसभा सीट से दो बार के विधायक हैं। राजनीति में आने से पहले वो इंजीनियर थे। बीरेन सिंह की सरकार में युमनाम खेमचंद मंत्री भी रहे चुके हैं। उनके पास नगर प्रशासन और आवास विभाग का प्रभार था। युमनाम खेमचंद को संघ का करीबी माना जाता है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव खुद पूर्व सीएम बीरेन सिंह ने रखा। जिसके बाद अन्य विधायकों ने उनके नाम पर मोहर लगा दी। युमनाम खेमचंद नॉर्थ-ईस्ट राज्य में बीजेपी के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही मणिपुर में सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इससे पहले विधायक दल की बैठक इंफाल में होनी थी मगर कुकी समुदाय से जुड़े विधायक दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक करना चाहते थे। वैसे मुख्यमंत्री पद के लिए गोविंद दास और टी. विश्वजीत सिंह के नाम की जोरदार चर्चा थी। आपको बता दें कि 60 सदस्यों वाली मणिपुर विधानसभा में बीजेपी के 37 विधायक हैं। एनडीए के सहयोगी दल एनपीपी के 6 और नागा पीपुल्स फ्रंट (एपीएफ) के भी 5 विधायक हैं। एन. बीरेन सिंह के पिछले साल फरवरी में इस्तीफा देने के बाद से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है।
The post Who Is Yumnam Khemchand Singh In Hindi? : कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जिनको चुना गया है मणिपुर बीजेपी विधायक दल का नेता, कल ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ appeared first on News Room Post.