Fashion Tips For Valentine Day: वैलेंटाइन वीक में लगेंगी बला की खूबसूरत, ट्राई करें ये कलर कॉम्बिनेशन
TV9 Bharatvarsh February 04, 2026 04:42 AM

Fashion Tips For Valentine Day: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है. 7 फरवरी से इस प्यार भरे हफ्ते का आगाज होगा. वैलेंटाइन वीक के सातों दिन कपल्स एक दूसरे को किसी न किसी तरीके से स्पेशल फील करवाते हैं. कोई गिफ्ट देता है, तो कोई पार्टनर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करता है, तो कोई डेट पर भी जाता है. वैलेंटाइन वीक में डेट पर जाना आम है. लेकिन इसके लिए लड़कियां काफी तैयारियां करती है. जैसे क्या पहने, कैसा मेकअप हो और ऐसा क्या करें जो वो सबसे खूबसूरत लगें. अगर आप भी इस वैलेंटाइन वीक पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है.

वैसे तो आमतौर पर लड़कियां डेट पर जाने के लिए रेड, ब्लैक, ब्लू या पिंक ड्रेसिस पहनना पसंद करती हैं. लेकिन ये कलर्स अब आउटडेटिड हो गए हैं. ऐसे में आपको कुछ नया ट्राई करना चाहिए. चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कुछ ट्रेंडी कलर कॉम्बिनेशन के बारे में जो देखें आपको एक रिच, रॉयल और ग्लैमरस लुक.

ये भी पढ़ें : बैग से फोन स्टैंड तकपुरानी जींस है बड़े काम की, इससे घर पर ही बनाएं ये 6 चीजें

बेबी पिंक के साथ स्काई ब्लू

अगर आप एक क्यूट लुक चाहती हैं तो बेबी पिंक कलर के साथ स्काई ब्लू का कलर कॉन्ट्रास्ट कर सकती हैं. ये दोनों कलर्स पेस्टल शेड में आते हैं और काफी ट्रेंडी भी हैं. अगर आप टॉप और बॉटम वियर कर रही हैं, तो बेबी पिंक टॉप और स्काई ब्लू बॉटम कैरी करें. वहीं, अगर ड्रेस वियर कर रही हैं तो बेबी पिंक ड्रेस के साथ स्काई ब्लू एक्सेसरीज या या फुटवियर ट्राई कर सकती हैं.

नेवी ब्लू के साथ डेनिम

नेवी ब्लू कलर भी काफी एलिगेंट लगता है. ये एक डार्क कलर है, जो आमतौर पर लड़कियों को पसंद आता है. इसके साथ आप डेनिम ट्राई कर सकती हैं. डार्क कलर के साथ लाइट शेड का कॉन्ट्रास्ट एक रिच लुक देता है और कलर कॉम्बिनेशन को बैलेंस भी करता है. जींस काफी कंफर्टेबल लुक देती है और नेवी ब्लू के टॉप के साथ ये काफी ट्रेंडी आउटफिट बना जाएगा.

मोनोक्रोमैटिक लुक करें ट्राई

मोनोक्रोमैटिक लुक आजकल काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें एक ही कलर के डार्क और लाइट शेड वियर किए जाते हैं. जैसे बेबी पिंक के साथ डार्क पिंक, या ब्लू के साथ स्काई ब्लू और पर्पल के साथ लेवेंडर का कॉम्बिनेशन. आप भी इस वैलेंटाइन वीक के किसी दिन मोनोक्रोमैटिक लुक ट्राई कर सकती हैं. ये काफी रिच और क्लासी लुक देता है.

बेज कलक के साथ मरून शेड

बेज कलक के साथ मरून शेड भी काफी अच्छा लगता है. ये एक क्लासी आउटफिट बन जाता है. अगर आपको रेड या मरून पहनने का दिल है तो इसके साथ बेज कलर का कॉन्ट्रास्ट जरूर करें. ये डेट वाइब के साथ ही आपको एक ट्रेंडी लुक भी देगा. रेड या मरून ड्रेस के साथ आप बेज कलर के फुटवियर, एक्सेसरीज या लेयरिंग ट्राई कर सकती हैं.

बेबी पिंक के साथ बेज कलर

बेबी पिंक कलर लड़कियो को काफी पसंद होता है. ऐसे में वो ज्यादातर डेट के लिए इसे चुनती हैं. लेकिन इस बार बेबी पिंक के साथ बेज कलर का कॉम्बिनेशन ट्राई करें. ये क्यूट के साथ ही क्लासी वाइब देता है. आप इसके लिए ड्रेसिस, को-अर्ड सेट या फिर जींस -टॉप भी वियर कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें :दिल्ली-NCR के वो कैफे, जहां कपल को मिलती है प्राइवेसी, वैलेंटाइन डेट के लिए हैं बेस्ट

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.