खराब मौसम का असर: श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, 161 यात्रियों को परेशानी
Tarunmitra February 04, 2026 03:43 PM

लखनऊ । खराब मौसम के कारण देश के कई हिस्सों में हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली में अचानक मौसम बिगड़ने से उड़ानों की लैंडिंग में परेशानी आई, जिसके चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की गैर-निर्धारित घरेलू उड़ान (IX 1029) को अप्रत्याशित रूप से लखनऊ की ओर डायवर्ट करना पड़ा।यह विमान रात करीब 12:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। विमान में 161 यात्री सवार थे, जिन्हें इस अचानक हुए बदलाव और लंबी देरी के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

मंगलवार दोपहर तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा रहा विमान

जानकारी के मुताबिक, उड़ान IX 1029 मंगलवार दोपहर तक लखनऊ हवाई अड्डे पर ही खड़ी रही। दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद इसे दोपहर करीब 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
इस दौरान यात्रियों को न केवल लंबे इंतजार से गुजरना पड़ा, बल्कि कई लोगों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट/यात्रा योजना भी प्रभावित हुई।

अन्य उड़ानें भी हुईं विलंबित

मौसम की खराबी का असर लखनऊ से चलने वाली कई उड़ानों पर भी पड़ा। कई फ्लाइटें निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

लेट हुई फ्लाइटें

IX-1027 (लखनऊ-मुंबई) – 1:03 घंटा लेट

6E-6902 (लखनऊ-पटना) – 1 घंटा लेट

IX-2049 (लखनऊ-बेंगलूरू) – 1:42 घंटा लेट

FZ-444 (लखनऊ-दुबई) – 36 मिनट लेट

6E-7221 (लखनऊ-इंदौर) – 31 मिनट लेट

6E-399 (लखनऊ-गोवा) – 37 मिनट लेट

6E-435 (लखनऊ-बेंगलुरु) – 1:58 घंटा लेट

6E-6615 (लखनऊ-दिल्ली) – 1:20 घंटा लेट

6E-6469 (लखनऊ-कोलकाता) – 30 मिनट लेट

रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित

खराब मौसम की वजह से रेल सेवाएं भी प्रभावित रहीं। कम से कम आधा दर्जन ट्रेनें अपने तय समय से 9 घंटे से ज्यादा देरी से पहुंचीं या चलीं।

देरी से चलने/पहुंचने वाली ट्रेनें

गोरखधाम एक्सप्रेस – 9 घंटे 47 मिनट लेट

कैफियात एक्सप्रेस – 7 घंटे 42 मिनट लेट

हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल – 9 घंटे 50 मिनट लेट

शताब्दी एक्सप्रेस – 2 घंटे 5 मिनट लेट

ट्रेनों की देरी से यात्रियों को स्टेशनों पर लंबा इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग यात्रा भी प्रभावित हुई।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.