Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बारिश और बर्फबारी से उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर दिखाई दे रहा है। दृश्यता कम होने की वजह से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि देखने को मिली। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में छिटपुट हल्की बारिश हुई।
एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उससे सटे हरियाणा के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किमी ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
पहाड़ी राज्यों में कैसा है मौसमजम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में 3 फरवरी को बर्फबारी हुई। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे मनाली, कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति में भी बर्फबारी दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों में पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली NCR में घना कोहरा छाया हुआ है। गाजियाबाद, अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर जारी है और कोहरा छाया हुआ है। हरियाणा में भी करनाल समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में वज्रपात हो सकता है।
इन राज्यों में बारिश की संभावनाहिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें संभव हैं। लक्षद्वीप और केरल में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta