विराट कोहली और रोहित शर्मा क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे ये फैंस के बीच एक बड़ा सवाल है और इस सवाल पर एमएस धोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने कहा कि विराट और रोहित को वर्ल्ड कप खेलना चाहिए, उनके लिए उम्र कोई कारण नहीं है. परफॉर्मेंस और फिटनेस मायने रखती है जो कि विराट और रोहित कर रहे हैं. हालांकि धोनी का ये बयान कुछ फैंस को नाराज कर गया और उन्होंने इस दिग्गज को जमकर कोसा, आइए आपको बताते हैं क्यों?
धोनी को फैंस ने क्यों कोसा ये आगे बताएंगे लेकिन पहले जानिए आखिर पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा क्या? धोनी ने कहा, ‘विराट-रोहित को क्यों वर्ल्ड कप 2027 नहीं खेलना चाहिए. मेरे लिए उम्र मायने नहीं रखती, सिर्फ प्रदर्शन और फिटनेस जरूरी है. क्योंकि उनकी उम्र 30 से ज्यादा है तो इसका मतलब ये नहीं कि वो नहीं खेल सकते. बड़े मैचों में हमेशा अनुभव की जरूरत होती है.’
धोनी की ये बात विराट-रोहित के फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई लेकिन कुछ लोग उन्हें कोस रहे हैं. एक फैन ने कहा कि धोनी आज ऐसी बात कर रहे हैं लेकिन अपनी कप्तानी में उन्होंने कई दिग्गजों की चिंता नहीं की. एक फैन ने कहा कि धोनी ने सिर्फ सचिन को बैक किया और उन्होंने सहवाग, युवराज, हरभजन जैसे खिलाड़ियों के साथ क्या किया?
He is justifying his own selection in CSK! Did he have the same opinion when he was captain?? Only Sachin was retained irrespective of his age, just go back & look what happened with Sehwag, Yuvraj, Harbhajan etc. We want Rohit & Virat no doubt abt it!
— a5h0k (@ashokamane) February 4, 2026
Says someone who himself never cared for the stalwarts of Indian cricket and made sure they all move out.
— Yatharth Mishra | यथार्थ मिश्र (@YatharthMishra_) February 4, 2026
धोनी के खिलाफ बयानबाजियां तो चलती रहेंगी लेकिन इस दिग्गज ने ये भी बताया कि आखिर टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा कौन है. धोनी ने कहा कि टीम इंडिया के पास सबकुछ है जो टीम को चैंपियन बनाता है. टीम बहुत खतरनाक है लेकिन उन्होंने ओस को बड़ा खतरा बताया. उनके मुताबिक ओस में टॉस जीतना बेहद अहम हो जाता है और अगर ऐसा नहीं हुआ तो खराब दिन पर कोई भी टीम हार सकती है.