West Bengal News: पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के शमूकतला थाना क्षेत्र के पुटीमारी गांव के पास सोमवार रात 2 बजकर 18 मिनट पर नेशनल हाईवे 31 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, यहां तेज रफ्तार से आ रही एक कार सेंट्रल बैंक के सामने बरगद के पेड़ से टकरा गई, जिससे कार तीन टुकड़ों में बंट गई. दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है.
मृत युवकों की उम्र 23 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. हादसे में मारे गए तीनों युवकों में से एक राजाभाटखावा का निवासी है, जबकि अन्य बालीरा अलीपुरद्वार जंक्शन के रहने वाले हैं. गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को अलीपुरद्वार जिला अस्पताल से कूचबिहार मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया.
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
हादसे की खबर मिलने पर शमूकतला रोड फाड़ी की पुलिस टीम कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस घायलों को अलीपुरद्वार जिला अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. साथ ही गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मौत से जूझ रहा है.
स्थानीय निवासियों ने बताया कि दुर्घटना की तेज आवाज से उनकी नींद खुल गई. बाहर जाकर उन्होंने कार के टुकड़े और घायल युवकों को देखा. घटना स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा रही.
पुलिस जांच और प्राथमिक अनुमान
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक अनुमान है कि ड्राइवर नशे में वाहन चला रहा था. मृतकों के दोस्तों के मुताबिक, तीनों युवक सोमवार रात अलीपुरद्वार में पिकनिक मनाने के बाद बारोबीशा की ओर चाय पीने जा रहे थे.
मृतकों और घायल की जानकारी
मृतकों के नाम हैं, 24 साल के पार्थिव घोष , 24 साल के अभिजीत दास, 23 साल के दीप दास और गंभीर रूप से 23 साल के घायल विनय पाल चौधरी है.
यह भी पढ़ें -