IND vs AFG Semi Final LIVE Updates, U19 World Cup 2026: अफगानिस्तान की पहले बल्लेबाजी, चौके से किया इनिंग का आगाज
TV9 Bharatvarsh February 04, 2026 09:43 PM

India vs Afghanistan Semi Final, U19 World Cup 2026 Match Updates in Hindi : ऑस्ट्रेलिया को पहले सेमीफाइनल में हराकर इंग्लैंड ने तो फाइनल का टिकट कटा लिया है. अब फाइनल में इंग्लैंड को टक्कर देगा कौन, उसका फैसला भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के नतीजे के बाद होगा. इस मुकाबलें पलड़ा बेशक भारत का भारी दिख रहा हो मगर अफगानिस्तान ऐसी टीम है जो अपने दिन पर दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकती है. उसे चौंका सकती है. वैसे भी जो टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेल रही है. उसे कम करके तो आंका नहीं जा सकता.

U19 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम भारत

अंडर वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम भारत है. उसने अब तक 5 बार ये खिताब जीता है और इस बार छठी बार जीतने की ओर बढ़ती दिख रही है. अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत का ये 10वां और लगातार छठा सेमीफाइनल होगा. भारत ने 2002, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता है.

टी20 वर्ल्ड कप की फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

अंडर 19 वनडे में भारत VS अफगानिस्तान

भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर 19 वनडे में हुई टक्कर की बात करें तो ये दोनों टीमों के बीच 13वीं भिड़ंत होगी. इससे पहले खेले 12 मुकाबले में 10 भारत जीता है, जबकि सिर्फ 2 बार ही अफगानिस्तान जीत सका है.

भारत ने सेमीफाइनल तक का सफर जीत के रथ पर सवार रहते हुए पूरा किया है. इसके लिए उसने USA, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को हराया है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.