ABS सेफ्टी के साथ लॉन्च हुआ ये स्कूटर, होंडा एक्टिवा से है तगड़ी टक्कर
TV9 Bharatvarsh February 04, 2026 10:42 PM

सुजुकी ने एक्सेस स्कूटर को सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ लॉन्च किया है. इस अपडेट के बाद स्कूटर सेफ्टी के मामले में बेहतर हो जाएगा. नए स्कूटर शुरुआती कीमत ₹92,328 (एक्स-शोरूम) है, जबकि TFT स्क्रीन और ABS वाले वेरिएंट की कीमत ₹98,378 (एक्स-शोरूम) तक जाती है. वहीं, स्कूटर की बाकी बेसिक चीजें पहले जैसी ही रखी गई हैं.

ABS वाली एक्सेस में सुजुकी का भरोसेमंद 124cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो CVT गियरबॉक्स के साथ आता है. यह इंजन 6,500 rpm पर 8.43 bhp (6.2 kW) की पावर और 5,000 rpm पर 10.2 Nm का टॉर्क देता है. इन स्पेसिफिकेशन के साथ यह स्कूटर होंडा एक्टिवा 125, TVS जुपिटर 125, हीरो डेस्टिनी 125 और यामाहा फासिनो 125 जैसी स्कूटर्स को टक्कर देता है.

स्कूटर की खूबियां

इस स्कूटर का व्हीलबेस 1,260mm है, ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm है और वेरिएंट के हिसाब से इसका वजन 105 से 106 किलो के बीच है. इसमें अलॉय या कास्ट व्हील मिलते हैं और 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सही है. बिना TFT वाले वर्जन में मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2, मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट, सॉलिड आइस ग्रीन और पर्ल शाइनी बेज जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं. वहीं, TFT स्क्रीन वाले महंगे वेरिएंट में मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट, सॉलिड आइस ग्रीन और पर्ल मैट एक्वा सिल्वर जैसे कलर ऑप्शन हैं.

स्कूटर पर रहा EMI ऑफर

ओनरशिप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए सुजुकी एक्सेस ABS पर आकर्षक फाइनेंस ऑप्शन भी दे रही है. इसमें 6.99 प्रतिशत तक की कम ब्याज दर और कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है. इसके अलावा, हर राज्य से 10 विजेताओं को ₹5,000 के वाउचर जीतने का मौका भी मिलेगा. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर केनिची उमेडा ने कहा, इस ABS वेरिएंट को जोड़ने के साथ हम एक्सेस फैमिली में विकल्पों की रेंज बढ़ा रहे हैं, ताकि ग्राहक अपनी राइडिंग पसंद के अनुसार सही वेरिएंट चुन सकें. हम ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने वाले नए और उपयोगी प्रोडक्ट लाने के लिए लगातार कमिटेड हैं.

ये भी पढ़ें- टेस्ला की टेंशन बढ़ा सकता है BYD का ये प्लान, भारत में नई कार उतारने की तैयारी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.