Guess Who: बड़े पर्दे पर भी काम कर चुकीं ये एक्ट्रेस टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. उन्होंने टीवी पर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था. कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुकीं ये एक्ट्रेस ‘खतरों के खिलाड़ी’ और कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ का हिस्सा भी रही हैं. उन्होंने श्रद्धा कपूर जैसी टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस की छोटी बहन का किरदार भी निभाया है. वहीं वो इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग के मामले में एक्टर शाहरुख खान से भी आगे हैं.
यहां बात हो रही है छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर की. 24 साल की जन्नत का जन्म 29 अगस्त 2001 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता का नाम जुबैर रहमानी और मां का नाम नाजनीन रहमानी हैं.
जन्नत जुबैर ने बॉलीवुड में भी चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया है. उन्हें साल 2011 में आई फिल्म ‘लव का द एंड’ में देखा गया था. इस 15 साल पुरानी पिक्चर में उन्होंने श्रद्धा कपूर की छोटी बहन मिंटी का रोल प्ले किया था.
छोटे पर्दे पर राज करने वाली जन्नत जुबैर सोशल मीडिया की भी क्वीन हैं. इंस्टाग्राम पर अक्सर ही जन्नत अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिन पर उनके फैंस खूब कमेंट्स और लाइक करते हैं.
जन्नत इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने के मामले में शाहरुख खान को भी पछाड़ चुकी हैं. जहां शाहरुख के इंस्टा पर 4 करोड़ 90 (4.9 मिलियन) फॉलोअर्स हैं, तो वहीं इंस्टा पर जन्नत को 5 करोड़ 15 लाख से ज्यादा (51.5 मिलियन) लोग फॉलो करते हैं.