Viral Video: बंदे ने अपर बर्थ पर सबके सामने जलाई सिगरेट, सामने से टोका तो शख्स ने दिखाई गुंडई
TV9 Bharatvarsh February 05, 2026 03:43 AM

सिगरेट पीना केवल इसे करने वाले व्यक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि उसके आसपास मौजूद हर इंसान के लिए नुकसानदेह होता है. इसके बावजूद कई लोग इस बात को गंभीरता से नहीं लेते और सार्वजनिक जगहों पर भी बेझिझक धूम्रपान करते नजर आते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने इसी तरह की लापरवाही और सिविक सेंस की कमी को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

ये वीडियो एक ट्रेन के अंदर का दिख रहा है, जहां एक यात्री सफर के दौरान सिगरेट पीता हुआ दिखता है. हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये घटना कब और किस रूट की ट्रेन में हुई, लेकिन वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसपास बैठे यात्री उस व्यक्ति को बार-बार समझाने की कोशिश करते हैं. लोग उससे कहते हैं कि यह पब्लिक प्लेस है और यहां धूम्रपान करना गलत है. इसके बावजूद वह व्यक्ति किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होता और पूरे बेपरवाह अंदाज में सिगरेट पीता रहता है. यात्रियों के बार-बार टोकने के बाद भी जब वह नहीं मानता, तो गुस्से में एक यात्री उसके हाथ से सिगरेट छीनकर फेंक देता है.

शख्स ने ऐसे किया गुस्सा

इसके बाद मामला और बिगड़ जाता है. सिगरेट छीने जाने से नाराज होकर वह शख्स आक्रामक हो जाता है और अपनी बेल्ट निकालने लगता है, मानो झगड़े पर उतर आया हो. ट्रेन के अंदर इस तरह का व्यवहार यात्रियों के लिए डर और असहजता का कारण बन जाता है. कई लोग उसे शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसका रवैया साफ तौर पर अहंकारी और गैरजिम्मेदार दिखाई देता है.

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स ने उस व्यक्ति के व्यवहार की कड़ी आलोचना की है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह जनरल कोच में सफर कर रहा है, लेकिन उसकी अकड़ किसी खास दर्जे वाले यात्री से कम नहीं है. वहीं कुछ लोगों ने तो गुस्से में यहां तक कह दिया कि ऐसे लोगों के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए, ताकि दूसरों को सबक मिले.

यह भी पढ़ें: मां ने पहली बार ऑर्डर किया Blinkit, खुशी हुई ऐसी बन गया माहौल

हालांकि, हिंसा या मारपीट किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, लेकिन यह साफ है कि इस तरह की घटनाएं हमारे समाज में सिविक सेंस की कमी को उजागर करती हैं. सार्वजनिक स्थानों पर कुछ नियम इसलिए बनाए जाते हैं ताकि सभी लोग सुरक्षित और सहज महसूस कर सकें. ट्रेन जैसे बंद स्थान में सिगरेट पीना न केवल दूसरों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि आग लगने जैसी गंभीर दुर्घटना का कारण भी बन सकता है.

यहां देखिए वीडियो

🚨Cigarette in the Train
Civic sense Gone🚨

​Is civic sense actually dead? 💀 Imagine being so entitled that you light up a cigarette in a crowded train car. Were all just side characters in this guys lungs apparently.

​When did “respect for public space” become optional? pic.twitter.com/BDHLcDp54Q

— ಕನ್ನಡ್ವಿರಾಟ (@kohlificationn)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.