Abhishek Bachchan Net Worth: पत्नी ऐश्वर्या राय से अमीरी में बहुत पीछे हैं अभिषेक, जानें कितनी है जूनियर बच्चन की नेटवर्थ
TV9 Bharatvarsh February 05, 2026 10:42 AM

Abhishek Bachchan Net Worth: दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने अपने पेरेंट्स की राह पर चलते हुए बॉलीवुड में ही बतौर एक्टर काम किया, लेकिन वो अपने माता-पिता की तरह पहचान नहीं बना सके. हालांकि कई दफा उन्होंने अपने काम से खुद को साबित किया है. आज अभिषेक बच्चन 50 साल के हो चुके हैं. चलिए ऐसे में उनसे जुड़ी कुछ खास बातों पर एक नजर डालते हैं.

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था. अभिषेक ने कभी अपने पिता की फिल्म के लिए बतौर प्रोडक्शन बॉय काम किया था. इसके बाद साल 2000 में बतौर एक्टर शुरुआत की. अभिषेक ने दिग्गज एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से साल 2007 में शादी रचाई थी. ऐश्वर्या सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि रईसी के मामले में भी अपने पति अभिषेक से बहुत आगे हैं.

‘रिफ्यूजी’ से हुआ था डेब्यू

अभिषेक बच्चन ने शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की थी. आगे की पढ़ाई के लिए वो अमेरिका चले गए थे. हालांकि जब अमिताभ बच्चन की कंपनी अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) बुरे दौर से गुजर रही थी तो अभिषेक सब कुछ छोड़कर भारत आ गए थे. इसके बाद अभिषेक ने पिता की फिल्म ‘मेजर साब’ (1998) के लिए काम किया था.

ये भी पढ़ें: अमिताभ और अनिल कपूर के बेटों ने किया रिप्लेस, आमिर के भांजे इमरान खान का छलका दर्द

अमिताभ बच्चन मेजर साब फिल्म के प्रोड्यूसर थे. अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा था, ”उन्होंने मुझे अपनी फिल्म मेजर साहब में प्रोडक्शन बॉय बना दिया. मतलब मेरा काम होता था चाय बनाना, लाइट्स इधर-उधर रखना, स्टार्स को जगाना.” अभिनेता ने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बतौर एक्टर डेब्यू किया था. इसमें उनके अपोजिट करीना कपूर खान नजर आई थीं. ये करीना की भी डेब्यू फिल्म थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी.

अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ

अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में दे चुके अभिषेक ने धूम, बंटी और बबली, सरकार, कभी अलविदा ना कहना, धूम 2, दोस्ताना, पा, बोल बच्चन और हाउसफुल 3 जैसी फिल्मों से पहचान बनाई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 280 करोड़ रुपये है. वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की ही एक रिपोर्ट में अभिषेक की वाइफ ऐश्वर्या की टोटल नेटवर्थ 900 करोड़ रुपये बताई गई है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.