इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कई जिले अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। इसी कारण हर साल राजस्थान में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। आज हम आपको राजस्थान के बूंदी जिले के बारे में जानकारी देने जा रहे है। इसे छोटा, शांत और बजट फ्रेंडली शहर माना जाता है।

अगर आपका घूमने का प्लान है तो यहां पर जाने का प्लान बना लें। आपको बता दें कि बूंदी नीले घर, बावड़ियां और किले के नजारों के लिए प्रसिद्ध है। बूंदी में रहना और खाना सस्ता है। राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में अरावली पहाड़ियों की तलहटी में बसे बूंदी में आपको कई किलों, महलों का दीदार करने का मौका मिलेगा।

यहां का तारागढ़ किला प्रसिद्ध है। वहीं गढ़ पैलेस भी देखने लायक है। बूंदी सुंदर झीलों (जैसे जैत सागर) के लिए भी प्रसिद्ध है। नीली वास्तुकला और भित्तिचित्रों के कारण बूंदी की विशेष पहचान है। आपको एक बार बूंदी का भ्रमण जरूर ही करना चाहिए।
PC:optimatravels,tripoto
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें