बाल झड़ने की दिक्कत का कर रहे हैं सामना, बाबा रामदेव ने बताए घरेलू उपाय
TV9 Bharatvarsh February 06, 2026 01:42 AM

पतंजलि के फाउंडर और योग गुरु बाबा रामदेव के मुताबिक बाल झड़ने की प्रॉब्लम से घर पर ही छुटकारा पाया जा सकता है. उनके मुताबिक बालों के झड़ने का कारण हमारे शरीर में कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं. किडनी या लिवर का स्वास्थ्य अगर कमजोर है तो इसका बुरा असर हमारे बाल और स्किन दोनों पर पड़ता है. जहां स्किन डल नजर आने लगती है वहीं बालों के ड्राई होने या झड़ने की समस्या परेशान करने लगती है. बाबा रामदेव के मुताबिक इसका एलोपैथी नहीं आयुर्वेद में बेहतरीन इलाज है. बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप घर पर ही कई घरेलू उपाय आजमा सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्वामी रामदेव हेयर फॉल को रोकने के लिए किन आयुर्वेदिक उपायों का जिक्र कर रहे हैं.

खास बात है कि इन घरेलू नुस्खों को आजमाना बहुत आसान है. आयुर्वेदिक उपाय हैं इसलिए इसका शरीर पर कोई नुकसान भी नहीं होता. जिन लोगों को हेयर फॉल ज्यादा परेशान कर रहा हो जानें वे कैसे इसे कम या रोक सकते हैं?

बाल क्यों झड़ते हैं । Hair Fall reasons

स्वामी रामदेव कहते हैं कि अगर किसी के बाल तेजी से गिर या झड़ रहे हैं तो इसके पीछे अहम कारण खानपान और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल है. तनाव की वजह से भी ऐसा होता है. दिनभर में 50 से 100 बालों का गिरना नॉर्मल है लेकिन अगर इससे ज्यादा हो रहा है तो ये बड़ी दिक्कत का संकेत हो सकता है. एक बाल तीन चरण से गुजरता है. पहले एनाजेल है जो 2 से 7 साल के बीच होती है इसे ग्रोथ फेज भी कहते हैं. दूसरा चरण रुकने का है जिसे केटाजेन कहते हैं जिसकी टाइमिंग 2 से 3 हफ्ते है. आखिरी फेज टेलोजेन है जिसमें बाल झड़ते हैं और इसका समय 2 से 3 महीने हैं. ज्यादा बालों का झड़ना टेलोजन फेज है जिसमें अचानक से हेयर फॉल तेज हो जाता है.

माना जाता है कि हार्मोनल बैलेंस सही नहीं होने के कारण बाल झड़ते हैं. पुरुषों में Dihydrotestosterone बालों की जड़ों को सिकोड़ देता है. ऐसे में जड़े कमजोर होती हैं और बाल पतले हो जाते हैं. महिलाओं में मेनोपॉज, पीसीओएस और प्रेगनेंसी के बाद ऐसा होता है लेकिन रिकवरी भी हो जाती है. पोषण की कमी के कारण भी ऐसा होता है. बालों के लिए कैरोटीन नाम का प्रोटीन बेहद जरूरी है. अगर इसकी कमी लगातार बनी रहे तो बाल तेजी से झड़ने लगते हैं.

बाबा रामदेव के बताए ये उपाय अपनाएं

योग गुरु बताते हैं कि अगर आप अपने बालों को नेचुरली हेल्दी रखना चाहते हैं तो इसके लिए नाखूनों को आपस में रगड़े. उनके मुताबिक अगर शरीर में आयरन की कमी है तो भी बाल कमजोर पड़ते हैं और झड़ने लगते हैं. बाबा रामदेव ने बताया कि बॉडी में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी है तो भी हेयर लॉस होता है. उनके मुताबिक हमें सही मात्रा में लौकी का जूस पीना चाहिए. अगर आप इसमें आंवला को मिला लेते हैं तो इससे बालों को दोगुने फायदे मिलते हैं.

स्वामी रामदेव कहते हैं कि आप सुबह के समय लौकी और आंवला का जूस पी सकते हैं. इसमें हरा धनिया, पुदीना और नींबू का रस भी मिला सकते हैं. नींबू में विटामिन सी होता है जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. रामदेव जी के मुताबिक जिन्हें एसिडिटी की समस्या हो उन्हें नींबू को नहीं मिलाना चाहिए. बालों के लिए आंवला का सेवन बहुत बढ़िया माना जाता है. बालों का स्वस्थ रखने के लिए आंवला की कैंडी, मुरब्बा या सीधे जूस भी पी सकते हैं. सस्ते में मिलने वाली ये हरी चीज एक नहीं कई फायदे मिलते हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.