Elon Musk: एलन मस्क का एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पैसा खुशियां नहीं खरीद सकता. दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में 800 बिलियन डॉलर से ज्यादा की नेट वर्थ हासिल करने के बाद उन्होंने ये पोस्ट शेयर किया है. आपको बता दें कि एलन मस्क दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी नेट वर्थ 800 बिलियन डॉलर से ज्यादा है.
मस्क ने अपने ऑफिशियल X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) अकाउंट पर लिखा है, ''पैसा खुशी नहीं खरीद सकता, जिसने भी ये बात कही है उसे सच में पता है कि वह किस बारे में बोल रहा है.'' उन्होंने अपने इस पोस्ट को एक उदास चेहरे वाले इमोजी के साथ शेयर किया है. एलन मस्क के इस पोस्ट पर तमाम तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं.
एक ने कहा, "पैसा शायद खुशी की गारंटी न दे, लेकिन इसकी कमी आपकी आत्मा को इस तरह से परेशान कर सकती है जिसके बारे में लोग बात नहीं करते. बिल, जिम्मेदारियां, उम्मीदें ये चीजें चुपचाप खुशी छीन लेती हैं. आप फिर भी मुस्कुरा सकते हैं, हंस सकते हैं और शुक्रगुजार हो सकते हैं, लेकिन जब आप लगातार जीने की चिंता नहीं करते हैं, तो शांति का एहसास अलग होता है."
एक और यूजर ने कहा, ''हां, सच है! पैसा सबकुछ है और कुछ नहीं भी. पैसा खाना नहीं खरीद सकता, यह भूख नहीं खरीद सकता! पैसा बिस्तर खरीद सकता है, लेकिन यह नींद नहीं खरीद सकता.''
:
रच दिया इतिहास, एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी; करीब 7.71 लाख करोड़ के बने मालिक